
बिपाशा बसु ने दिया मृणाल ठाकुर के विवादित बयान पर जवाब, बोलीं- हमें…
संक्षेप: बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर का नाम लिए बिना उनके बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस पुरानी सोच को खत्म करना होगा कि महिलाओं के पास मसल्स नहीं हो सकतीं।
बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर के पुराने बयान का जवाब दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ के समय का है। इस वायरल क्लिप में मृणाल, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को “मर्दाना मसल्स वालीं लड़की” कहती नजर आ रही हैं और खुद को उनसे बेहतर बता रही हैं।

वीडियो के सामने आते ही मृणाल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने इसे बेअदबी और बिना वजह तंज कसना बताया। मृणाल ठाकुर ने सीधे तौर पर ट्रोलिंग पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन अपने इंस्टाग्राम पर काले रंग की ड्रेस में तस्वीरें शेयर करते हुए ये जरूर लिखा, “घूरना बंद करो!” जैसे वो ट्रोल्स को कह रही हों कि मुझे फर्क नहीं पड़ता।
वहीं अब इस पूरे मामले में बिपाशा बसु ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मृणाल का नाम लिए बिना इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। बिपाशा द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। खूबसूरत महिलाओं, अपनी मसल्स बढ़ाओ... हमें मजबूत होना चाहिए...मसल्स की मदद से आपको अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ मिलेगी! इस पुरानी सोच को तोड़ो कि महिलाओं को मजबूत दिखना या शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी नहीं है!”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




