Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBill Gates joins Smriti Irani on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 says reports
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बिल गेट्स का होगा कैमियो, तीन एपिसोड में आएंगे नजर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बिल गेट्स का होगा कैमियो, तीन एपिसोड में आएंगे नजर

संक्षेप: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में ‘कहानी घर घर की’ की लोकप्रिय जोड़ी साक्षी तंवर और किरण करमरकर के बाद अब बिल गेट्स का कैमियो होने वाला है।

Tue, 21 Oct 2025 07:38 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक बिल गेट्स कैमियो करने वाले हैं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन ये सच है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल गेट्स और स्मृति ईरानी ने साथ में एक खास सेग्मेंट शूट किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो कॉल पर होगी बातचीत

खास बात यह है कि बिल गेट्स सिर्फ एक झलक दिखाकर गायब नहीं होंगे, बल्कि वे तीन एपिसोड में नजर आएंगे। ईटाइम्स को शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कहानी में एक मोड़ ऐसा आएगा, जहां स्मृति ईरानी और बिल गेट्स वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखेंगे। यह बातचीत सिर्फ एक सामान्य चैट नहीं होगी, बल्कि इसमें एक गंभीर सामाजिक संदेश छिपा होगा।

किस विषय पर होंगे ये तीन एपिसोड्स?

सूत्रों के मुताबिक, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन लंबे समय से नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने और उनके स्वास्थ्य को लेकर काम कर रहा है। यही विचार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भी बुना गया है। शो के निर्माता और स्मृति ईरानी चाहते हैं कि यह सीरियल केवल एंटरटेनमेंट तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का जरिया भी बने।

सूत्र ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि इस खास सेग्मेंट में बिल गेट्स अपने फाउंडेशन के कार्यों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों पर बात करेंगे, जबकि स्मृति ईरानी का किरदार इस संदेश को दर्शकों तक पहुंचाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।