Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBihar Elections 2025 Bollywood Actress Neha Sharma Daughter of Congress leader Ajeet Sharma from Bhagalpur Bihar
कांग्रेस नेता की बेटी हैं ये एक्ट्रेस, 'तानाजी' में आ चुकी हैं नजर, बिहार चुनाव में कर रही थीं पिता का प्रचार

कांग्रेस नेता की बेटी हैं ये एक्ट्रेस, 'तानाजी' में आ चुकी हैं नजर, बिहार चुनाव में कर रही थीं पिता का प्रचार

संक्षेप: आइए आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिनके पिता कांग्रेस की तरफ से बिहार के भागलपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस एक्ट्रेस को आप कई फिल्मों और सीरीज में देख चुके हैं। 

Thu, 13 Nov 2025 01:31 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, एक जानी-मानी एक्ट्रेस बिहार की सड़कों पर अपने पिता के लिए प्रचार करती नजर आईं। ‘क्रूक’, ‘यमला पगला दीवाना 2’ और ‘तानाजी’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकीं और ‘इलीगल: जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर’ जैसी चर्चित वेब सीरीज से धूम मचाने वाली यह अदाकारा असल में एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बिहार के भागलपुर से कांग्रेस के एक प्रमुख नेता और विधायक हैं। इस चुनावी मौसम में, वह अपनी ग्लैमरस छवि से इतर एक बेटी का फर्ज निभाते हुए दिखाई दीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक्ट्रेस का नाम

जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की। नेहा शर्मा के पिता का नाम अजीत शर्मा है। अजीत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर से विधायक रहे हैं और बिहार की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। नेहा न सिर्फ अपने पिता के चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं, बल्कि रोड शो और रैलियों में भी उनके समर्थन में खड़ी दिखाई देती हैं। यहां देखिए वीडियो।

कितना पढ़ी-लिखीं हैं नेहा?

21 नवंबर 1987 को भागलपुर, बिहार में जन्मीं नेहा ने अपनी स्कूली शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल से पूरी की है। इसके बाद दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की डिग्री ली। हालांकि, उनका रुझान एक्टिंग की तरफ था। ऐसे में उन्होंने 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और 2010 में ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, उन्हें फेम सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘36 डेज’ और जियो हॉटस्टार की सीरीज ‘इलीगल: जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर’ से मिला।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।