
बिग बॉस ओटीटी फेम शिवानी कुमारी को आया पैनिक अटैक, परिवार ने दिया धोखा : रिपोर्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 फेम शिवानी कुमारी को पैनिक अटैक आया जिस वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। शिवानी के मैनेजर ने बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या।
बिग बॉस ओटीटी 3 फेम शिवानी कुमारी जो कि एक यूट्यूबर भी हैं, उन्हें हाल ही में पैनिक अटैक्स का सामना करना पड़ा। अब खबर आ रही है कि शिवानी को कुछ दिनों पहले पैनिक अटैक्स की वजह से अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें महीने भर तक आराम करने को कहा है। शिवानी की ऐसी हालत हुई क्यों और कैसे इसके बारे में आगे बताते हैं।
क्या हुआ शिवानी को
शिवानी के स्पोकपर्सन ने जूम से बात करते हुए बताया कि शिवानी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह पिछले 16 दिस से काफी स्ट्रेस में थीं। उनकी हालत बिगड़ती रही और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वैसे बिग बॉस ओटीटी 3 में भी शिवानी को पैनिक अटैक आया था, लेकिन इस बार उनके पैनिक अटैक की वजह परिवार वाले और पड़ोसी हैं।
परिवार और पड़ोसियों ने दिया धोखा
शिवानी के मैनेजर अभिषेक कुमार ने कहा, ‘कुछ दिनों पहले उनकी हालत खराब होती गई। वह पिछले 15 दिन से काफी स्ट्रेस में थीं क्योंकि उनके पड़ोसी और परिवार वालों ने उन्हें धोखा दिया है। इसके बाद शिवानी को पैनिक अटैक होने लगे।’
डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह
उन्होंने आगे कहा, ‘शिवानी को बेहोशी होने लगी, चेस्ट में दर्द और सर दर्द भी। हम फिर तुरंत अस्पताल लेकर गए उन्हें। डॉक्टर ने उन्हें 15 दिन की दवाई दी और महीने भर रेस्ट करने को कहा।’
शिवानी की फिलहाल हेल्थ कंडिशन कैसी है तो अभिषेक ने कहा, ‘वह अब बेहतर हैं। मैं आने वाले दिनों में जल्द उनको लेकर सारा अपडेट दूंगा।’
जानें शिवानी के बारे में
शिवानी के बारे में बता दें कि वह यूट्यूबर हैं जो उत्तर प्रदेश में रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से ही उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर मिला था। शो में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। शो में कई बार उनकी लड़ाई रणवीर शौरे, सना सुल्तान खान, अरमान मलिक और चंद्रिका दीक्षित के साथ कई बार हुई।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




