बिग बॉस 20 से पहले काजी तौकीर को जानते थे सलमान, सालों पहले साथ किया था परफॉर्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 में नजर आ रहे काजी तौकीर और सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को साथ में परफॉरमेंस देते देखा जा सकता है। काजी का फैनडम सालों पुराना है।

bigg boss 20 salman khan knew qazi touqeer before the show
बिग बॉस 20 से पहले काजी तौकीर को जानते थे सलमान

बिग बॉस 20 में नजर आ रहे काजी तौकीर को ऑडियंस से प्यार मिल रहा है। हाल के वीकेंड वार एपिसोड में भी सलमान खान ने काजी को सभी सीजन का रॉकस्टार बताया। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान और काजी के बीच भी एक रिश्ता रहा है। दोनों ने सालों पहले एक कॉन्सर्ट में काजी ने सलमान के साथ उन्हीं के गाने ‘लव में बेबी लव’ में पर परफॉरमेंस दी थी। खुद सलमान खान ने उनका सपोर्ट किया था। अब सालों बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान के साथ काजी का पुराना वीडियो

एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में काजी और सलमान साथ में परफॉर्म कर रहे हैं। सलमान स्टेज खड़े हैं और काजी के साथ साल 2009 में आई उनकी फिल्म वांटेड का गाना 'लव मी बेबी लव मी' गाते दिख रहे हैं। परफॉरमेंस के दौरान दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं और परफॉरमेंस जारी रखते हैं। देखिए ये वीडियो-

बिग बॉस 20 काजी का जलवा

बिग बॉस 20 में नजर आने से पहले काजी का जबरदस्त फैनडम रहा है। ये उन दिनों की बात है जब सोशल मीडिया ओया जमाना नहीं था। लेकिन साल 2005 में आए शो फेम गुरुकुल में अपने अनोखे हेयरस्टाइल और शानदार गायिकी के लिए एक काजी नाम एक 21 साल का लड़का मशहूर था। ये वही लड़का था जिसने उस समय आज के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को भी पीछे छोड़ दिया था। जिसने भी फेम गुरुकुल देखा है उन्हें काजी का चेहरा हमेशा याद होगा। काजी आज मशहूर नहीं हुए हैं, ये उस दौर से ऑडियंस के फेवरेट हैं। अब इनका जलवा बिग बॉस 20 में नजर आ रहा है।

बिग बॉस 20 में काजी का एंटरटेनमेंट

बिग बॉस 20 में आने के बाद काजी ने अपना वही पुराना अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है जिसे फैंस सालों से पसंद कर रहे थे। वो कंटेस्टेंट के साथ देश की ऑडियंस को गाने सुनाते हैं, अपनी हरकतों से एंटरटेन करते दिख रहे हैं। हाल में उनकी बहस आसिफ खान के साथ भी होती दिखी थी। दोनों के बीच मारपीट होने की नौबत आ गई। बाद में काजी ने आसिफ की तस्वीर के सामने जो कहा उसे सुनने के बाद शो देखने वाली ऑडियंस अपनी हंसी नहीं रोक पाई होगी। हाल में काजी को मेडिकल रूम में भी देखा गया था, लेकिन यहां सिंगर ने कुछ ऐसा कह दिया जो शायद सलमान को भी पसंद नहीं आया होगा।मेडिकल रूम में गए काजी ने डॉक्टर से कहा कि वो ये सब एक्टिंग कर रहे हैं। उन्हें असल में कुछ नहीं हुआ है।

बिग बॉस 20 का ये है हाल

बता दें, बिग बॉस 20 भारतीय ऑडियंस के लिए तीन महीने चलने वाला एक त्योहार है। इस त्योहार की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है। पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कंटेस्टेंट ने तय कर लिया है कि कौन उनका दुश्मन होगा और कौन दोस्त। शो में कनिका मान ने गुल्लू को अपना दोस्त बना लिया है। आज के एपिसोड में खुद सलमान भी दोनों की खूब तारीफ करने वाले हैं। माही विज का अनुभव काम आ रहा है और वो खुलकर अपनी बात रख रही हैं। आम्रपाली दूबे ने अपने पत्ते खोलने शुरू किए हैं। लव थोड़ी बडबोली लग रही हैं। घर के पहले कैप्टेन यंग का गेम पसंद किया जा रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबिग बॉस 20 से पहले काजी तौकीर को जानते थे सलमान, सालों पहले साथ किया था परफॉर्म