Bigg Boss 20 : कुमार सानू की बेटी ले सकती हैं बिग बॉस में एंट्री, वाइल्ड कार्ड बनकर लेकर आएंगी तूफान!

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस 20 में अब पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री को लेकर खबर आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि शो में जो नया कंटेस्टेंट आने वाला है वो एक फीमेल सेलेब हैं।

kumar sanu
कुमार सानू की बेटी ले सकती हैं बिग बॉस में एंट्री

बिग बॉस 20 शो अब जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे शो में हंगामे भी बढ़ते जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शो में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जिस सेलेब का नाम सामने आ रहा है शो के लिए वह हैं शेनन के। शेनन के अमेरिकन इंडियन सिंगर हैं और साथ ही एक्ट्रेस भी।

जानें सना के बारे में

शेनन का बर्थ नाम सना कुमार सानू है। सना, इंडियन-अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस हैं। वह प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं। शेनन का जन्म भारत में हुआ और बड़ी वह लंदन में हुई हैं। इसके बाद शेनन लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गईं वहां उन्होंने म्यूजिक और एंटरटेनमेंट में अपना करियर शुरू किया।

सना का वेस्टर्न पॉप में करियर

बॉलीवुड म्यूजिक से कनेक्शन होने के बावजूद शेनन ने वेस्टर्न पॉप में अपना करियर बनाया। उनके म्यूजिक कैटलॉग में अ लॉन्ग टाइम, गिव मी यॉर हैंड, रन, एंटीडोट, ओटीटी, 9-5 और नॉट माई शेड गानें शामिल हैं।

शेनन का म्यूजिक करियर

शेनन ने अपनी प्रोफेशनल म्यूजिक जर्नी अ लॉन्ग टाइम साल से हुई जो साल 2018 में रिलीज हुआ था। इसके बाद उन्होंने ऐसे सब्जेक्ट के संगीत पर काम किया जिसमें बुलीइंग, आत्मविश्वास, रिश्ते और आत्म-सम्मान जैसे मुद्दे शामिल थे।

पॉपुलर इंटरनेशनल वेन्यू पर किया परफॉर्म

उनका गाना 'गिव मी योर हैंड' एंटी-बुलिंग कैंपेन से जुड़ा था और इसे अमेरिका में बिलबोर्ड के ज़रिए रिलीज किया गया था। शेनन ने कई इंटरनेशनल वेन्यू जैसे लंदन रॉयल एलबर्ट हॉल में गाया है। शेनन ने साल 2025 में कोचिला में भी परफॉर्म किया है।

शेनन का लेटेस्ट सिंगल नॉट माई शेड है जो इसी साल अगस्त में रिलीज हुआ था। इसमें उनके म्यूजिक का पर्सनल साइड दिखाया गया है।

शेनन का एक्टिंग करियर

शेनन के एक्टिंग करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2020 में फिल्म द बिग फीड से एक्टिंग डेब्यू किया था और फिर इंडियन फिल्म चल जिंदगी में काम किया था जिसमें उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक स्टूडेंट का किरदार निभाया था।

वहीं उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में टोड शामिल है जिसमें जेम्स फ्रैंको, टिफ्नी भी थे।

इस बॉलीवुड फिल्म में दी आवाज

इतना ही नहीं शेनन ने अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म तन्वी द ग्रेट में भी अपनी आवाज दी थी।

शेनन काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। शेनन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। शेनन के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

शेनन अपने काम और स्टेज परफॉर्मेंस की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं पिता कुमार सानू के साथ भी वह कई फोटोज शेयर करती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बिग बॉसBigg Boss 20 : कुमार सानू की बेटी ले सकती हैं शो में एंट्री, लेकर आएंगी तूफान