Bigg Boss 20 : सलमान खान के शो में आएंगी रिद्धिमा? जानें एक्ट्रेस के बारे में
सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में रिद्धिमा के आने की खबर आ रही है। अब यह खबर क्यों और कैसे आ रही है सोशल मीडिया पर, यह आपको बताते हैं।

सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस वापस आ रहा है। शो का आब 20वां सीजन है और बिग बॉस 20 में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट बनकर आएगा, यह जानने के लिए शो के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब एक नाम जो सामने आ रहा है वो हैं एक्ट्रेस रिद्धिमा। उनके शो में आने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
क्या रिद्धिमा ने दिया कोई हिंट?
दरअसल, 17 फरवरी को रिद्धिमा ने आस्क मी एनिथिंग रखा और इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। रिद्धिमा से किसी ने पूछा कि बिग बॉस में कब आओगे आप? वह बोलती हैं बस रास्ते में हूं। इसके साथ वह स्माइलिंग इमोजी भी पोस्ट करती हैं। अब उनके इस जवाब से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं सच में तो रिद्धिमा शो में नहीं आ रहीं।
कौन हैं रिद्धिमा
रिद्धिमा की बात करें तो वह टीवी एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम रिद्धिमा गुप्ता है। वह शो मेघा बरसेंगे में त्रिलोचन की पत्नी सतपाल कोहली का किरदार निभा चुकी हैं। इस शो में नील भट्ट और नेहा राणा लीड रोल में थे। वह शो रंग रसिया में भी काम कर चुकी हैं।
तान्या का बनाया था वीडियो
बता दें कि रिद्धिमा सितंबर 2025 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने तान्या मित्तल की मिमिक्री का वीडियो शेयर किया था। वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि ये फेक कौन है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
इनका नाम भी आया था सामने
वैसे रिद्धिमा से कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि भागिरथ भट्ट भी शो में आएंगे। भागिरथ एक फेमस सितारिस्ट और कम्पोजर हैं। वह कई प्रोजेक्ट्स जैसे भूल भुलैया 3, काला, लवयापा, हीरामंडी, गुल्लक, बंदिश बैंडिट्स और अनुपमा में काम कर चुके हैं। खैर उनके शो में आने की खबर पर भी ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है। ना तो भागिरथ और ना ही चैनल ने इस पर कोई अपडेट दिया है।
खैर देखते हैं कि बिग बॉस 20 में कौन-कौन कंटेस्टेंट बनकर आता है। इसके अलावा फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि शो की थीम क्या अलग और खास होगी।
बता दें कि बिग बॉस 19, 7 दिसंबर 2025 को खत्म हुआ था। शो के विनर गौरव खन्ना थे। ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ वह 50 लाख रुपये भी जीते थे। वहीं फरहाना भट्ट रनर अप थीं। गौरव की जीतने पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। कई उनकी जीत से खुश थे तो वहीं कुछ का कहना था कि वह अनडिजर्विंग थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


