Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडbigg boss 19 sunny arya tehelka post viral after mridul Tiwari eviction news he predicted people are shocked now
Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी के इविक्शन पर सच हुआ तलहका का 89 दिन वाला प्रिडिक्शन? दर्शक शॉक्ड

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी के इविक्शन पर सच हुआ तलहका का 89 दिन वाला प्रिडिक्शन? दर्शक शॉक्ड

संक्षेप: बिग बॉस 19 से मृदुल तिवारी के बाहर होने की तगड़ी बज है। अब लोगों को तहलका उर्फ सनी आर्या का कुछ दिन पुराना पोस्ट याद आ रहा है जिसमें उन्होंने मृदुल के बाहर होने की बात कही थी।

Tue, 11 Nov 2025 12:24 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 से मृदुल तिवारी के इविक्शन की खबर के बाद सनी आर्या उर्फ तहलका का पोस्ट चर्चा में आ गया है। उन्होंने दो हफ्ते पहले पोस्ट किया था कि 89वें एपिसोड से पहले मृदुल शो से बाहर आ जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिनमें मृदुल के बाहर होने का दावा किया जा रहा है। एक फोटो में उन्हें गौरव खन्ना से गले मिलते भी दिखाया गया है। अचानक हुए इस इविक्शन के बाद अब एक बार फिर से बिग बॉस को स्क्रिप्टेड कहा जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोले थे सनी आर्या

सनी आर्या बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह मृदुल तिवारी के सपोर्टर हैं। तहलका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। तहलका ने वीडियो में बोला था, दोस्तों मृदुल भाई के बारे में तगड़ी जानकारी मिली है, नाम नहीं लूंगा ये अंदर की जानकारी है। 89वें एपिसोड से पहले मृदुल को, छोटे भाई को निकाल दिया जाएगा। प्लानिंग के साथ निकाल दिया जाएगा। हाथ जोड़कर विनती है, छोटे भाई का इतना तहलका मचा दो ट्विटर से लेकर सब जगह भाई को ट्रेंडिंग पर ला दो जिससे कि सामने वाले बंदों की हालत खराब हो जाए जिससे कि पूरा का पूरा प्लान चेंज हो जाए। 89 एपिसोड से पहले मृदुल को निकालने की तैयारी हो चुकी है। 99 नहीं 10 हजार परसेंट हो चुकी है।

क्या बोले लोग

मृदुल की खबर आउट होते ही लोग तहलका का पोस्ट वायरल करके लिख रहे हैं कि शो स्क्रिप्टेड है। लोग सोशल मीडिया पर मृदुल के जाने का दुख मना रहे हैं। ना तो बजाज ना ही बसीर, मृदुल का इविक्शन सबसे गलत था। एक पोस्ट है, मृदुल तिवारी को वोटिंग से तो इविक्ट नहीं कर सकते थे ऑडियंस के जरिये इविक्ट कर दिया। वह सच्चे दिल का इंसान है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।