Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडbigg boss 19 nominated contestants voting trends gaurav khanna, pranit more baseer ali and nehal chudasama
Bigg Boss 19: वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहा है ये नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट , यूजर्स ने बताया कौन बाहर

Bigg Boss 19: वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहा है ये नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट , यूजर्स ने बताया कौन बाहर

संक्षेप:

बिग बॉस 19 पर नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, बसीर अली, प्रणित मोरे और नेहल को लेकर वोटिंग ट्रेंड की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ये कंटेस्टेंट टॉप पर चल रहा है। 

Fri, 24 Oct 2025 10:00 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में हाल में नॉमिनेशन टास्क परफॉर्म किया गया था। इस टास्क की खासियत थी कि इस बार कंटेस्टेंट का नॉमिनेशन किस्मत के भरोसे था। बिग बॉस ने घरवालों को अपना लकी नंबर चुनने को कहा था।लकी नंबर के साथ जिस भी कंटेस्टेंट की तस्वीर सामने आएगी उसे वो घरवाला नॉमिनेट करना चाहता है या नहीं ये तय करना था। इस टास्क में सबसे पहले गौरव को मौका मिला था नेहल को नॉमिनेट करने का। बाद में बसीर ने गौरव को, शाहबाज ने प्रणित को अभिषेक ने बसीर को नॉमिनेट किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट का वोटिंग ट्रेंड

अब सोशल मीडिया पर नॉमिनेट हुए इन चारों कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे को लेकर ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के मुताबिक जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट्स मिल रहे हैं वो गौरव खन्ना हैं। दूसरे नंबर पर बसीर, तीसरे नंबर पर हैरान करने वाले प्रणित हैं और आखिरी में नेहल हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक इस हफ्ते अगर एविक्शन होता है तो नेहल घर जा सकती हैं।

नेहल का गेम

पिछले कुछ हफ्तों में नेहल ने अपना गेम बदल लिया है। पहले फरहाना के साथ उन्हें पसंद किया जा रहा था। लेकिन अब वो बसीर के साथ लव एंगल बनाती नजर आ रही हैं। गौरव वाले मुद्दे में वो गलत रहीं। साथ ही अपनी दोस्त फरहाना के लिए स्टैंड नहीं लेने के लिए भी उन्हें ट्रोल किया गया था। वहीं बसीर अब सिर्फ अमाल के साथ उन्हें सपोर्ट करते नजर आए हैं। इसके अलावा अब वो नेहल के साथ अपनी जोड़ी जमाते दिख रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक बसीर का ये बदला हुआ गेम उन्हें पसंद नहीं आ रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।