
बिग बॉस 19 में इमोशनल होंगे घरवाले, घर से आई चिट्ठी देख फूट-फूटकर रोए मृदुल
संक्षेप: बिग बॉस 19 का आनेवाला एपिसोड बेहद इमोशनल होने वाला है। बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स को घरवालों की चिट्ठियां मिलेंगी। शो के नए प्रोमो में घरवाले बेहद इमोशनल नजर आए। प्रोमो देख एक यूजर ने लिखा- पहली बार प्रोमो देख इमोशमल हो गए।
बिग बॉस 19 का आज यानी 16 अक्टूबर का एपिसोड बेहद इमोशनल होने वाला है। बिग बॉस को शुरू हुए लगभग तीन महीने होने वाले हैं। आज के एपिसोड में घरवालों को उनके घर से आई चिट्ठियां पढ़ने को मिलेंगी। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में घरवाले अपने घर से आई चिट्ठियां देखकर बुरी तरह रोते नजर आए। एक यूजर ने प्रोमो पर कमेंट करते हुए लिखा- पहली बार बिग बॉस का प्रोमो देखकर इमोशनल हो गई।

बिग बॉस 19 नया प्रोमो
शो की प्रोमो की शुरुआत में चिट्ठी आई है गाना बजता है। इसके बाद प्रणित मोरे चिट्ठी पढ़ते नजर आते हैं। उनके साथ गौरव, फरहाना और कुनिका सदानंद भी रोती नजर आती हैं। प्रोमे में मृदुल तिवारी भी बुरी तरह रोते नजर आते हैं। कुनिका भी अपनी चिट्ठी पढ़ती हैं। सभी घरवालों की आंखें नम नजर आती हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस प्रोमो को देख यूजर ने लिखा- हम आपको प्यार करते हैं प्रणित….मजबूत बने रहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्रणित को रोते हुए देख बहुत रोना आया। एक तीसरे यूजर ने लिखा-फरहाना के प्रोमो का इंतजार है।
नेहल और मालती के बीच बहस
बता दें, बीते एपिसोड में घरवालों में तनाव का माहौल देखने को मिला है। मालती और नेहल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लड़ाई में मालती ने नेहल को कुछ ऐसा कहा कि सभी घरवाले मालती को टोंकते हैं। मालती ने नेहल से कहा कि कपड़े पहनकर बात करना। मालती के इस बयान पर सबने आपत्ति जताई।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




