राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होते ही फूटा 'बिग बॉस 19' की कुनिका सदानंद का गुस्सा, बोलीं- 'ये आदमी मेरी नजर में...'
शुक्रवार को राघव आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। राघव के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। राघव के BJP ज्वाइन करने के फैसले पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा इन दिनों अपनी पॉलिटिकल करियर में चल रहे उथल-पुथल को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को राघव आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। राघव के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। राघव के BJP ज्वाइन करने के फैसले पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग राघव को जहां ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कई उनके बीजेपी ज्वाइन करने के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। राघव की आलोचना करने वालों में 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट का नाम भी शामिल था, जिन्होंने कहा कि पार्टी बदलने के उनके फैसले पर उनके पास "कहने के लिए शब्द नहीं हैं।"
कुनिका ने शेयर किया राघव का वीडियो
दरअसल, ये कोई और नहीं, बल्कि 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद हैं। कुनिका ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा के दो अलग-अलग बयानों को दिखाया। पहले वीडियो तब तक है बो AAP में थे और उन्होंने बीजेपी को "अनपढ़ गुंडों की पार्टी" कहा था। वहीं, इसी के साथ दूसरा वीडियो बीजेपी में शामिल होने के बाद का है, जिसमें राघव ने देश के विकास में पार्टी के योगदान की तारीफ की।
मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं
इस वीडियो के शेयर करते हुए कुनिका सदानंद ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। यह आदमी राघव चड्ढा मेरी नजर में एक बहुत ही भरोसेमंद इंसान था। मुझे हमेशा लगता था कि उसके अंदर एक पॉजिटिव वाइब्स है और वह बहुत सही इंसान है। असल में, जब उसने प्यारी परिणीति चोपड़ा से शादी की, तो मैं उसके लिए बहुत खुश थी कि उसे एक होनहार, ईमानदार और साफ-सुथरा लड़का मिला है।'
मेरा मकसद उसे जज करना नहीं है
कुनिका ने आगे लिखा, 'मेरा मकसद उसे जज करना नहीं है, बल्कि मैं अपने खुद के फैसले लेने के तरीके और अपनी इंट्यूशन को जज कर रही हूं। और ऐसा इसलिए नहीं है कि उसने कोई खास पार्टी जॉइन कर ली है, बल्कि यह सब जिस तरीके से और जितनी चालाकी से किया गया है, उसकी वजह से है। उसने एक बार भी उस पार्टी के बारे में नहीं सोचा जिसने उसे पहचान दी। मुझे @AamAadmiParty के लिए बुरा लग रहा है। मुझे यकीन है कि इसके पीछे और भी कुछ होगा। बस दुख हो रहा है। क्या हमारे नेताओं में से कोई ऐसा नहीं है जिस पर हम भरोसा कर सकें? क्या भारत के युवाओं के DNA में अब कोई वफादारी बची ही नहीं है?'
लोगों ने कुनिका को ही लगाई फटकार
कुनिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "अब 'शब्दों के अभाव' में रहना कितना आसान है, लेकिन जब दूसरे लोग भी ठीक यही कर रहे थे, तब यह नैतिक उपदेश कहां था? आपका गुस्सा पूरी तरह से चुनिंदा है और सच कहूं तो, कोई भी 'धोखा' वाली बात पर यकीन नहीं कर रहा है। हमें दिखावा करने वाली उदासी से बचाइए।" ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


