Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडbigg boss 19 Gaurav Khanna wife Akanksha demands adult kiss viewers react paisa wasool promo
BB19: अडल्ट वाली पप्पी कर लूंगी… गौरव खन्ना की वाइफ ने दी  बिग बॉस को धमकी, लोग बोले मजा आ गया

BB19: अडल्ट वाली पप्पी कर लूंगी… गौरव खन्ना की वाइफ ने दी बिग बॉस को धमकी, लोग बोले मजा आ गया

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की वाइफ की हरकतों को देखकर घरवालों को खूब मजा आया। वहीं दर्शक भी उन्हें क्यूटी बता रहे हैं। आकांक्षा ने सबके सामने गौरव को किस भी किया।

Nov 18, 2025 12:31 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है। गौरव खन्ना की फैमिली से उनकी वाइफ आकांक्षा आएंगी। एपिसोड का रोमांटिक प्रोमो आ चुका है। प्रोमो में दोनों की केमिस्ट्री देखकर दर्शक काफी खुश हैं। वहीं घरवाले भी दोनों का लवी-डवी रोमांस देखकर जमकर हूटिंग करते हैं। इतना ही नहीं जब बिग बॉस ने गौरव और आकांक्षा को टीज करने की कोशिश की तो आकांक्षा ने कहा कि बिग बॉस नहीं माने तो वह गौरव को अडल्ट वाली पप्पी कर लेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आकांक्षा ने बिग बॉस से की डिमांड

बिग बॉस 19 के प्रोमो में दिखाया जाता है कि गौरव बेसब्री से अपनी वाइफ का इंतजार करते हैं। वह इधर-उधर टहलते दिखते हैं। बैकग्राउंड में गाना चलता है, इंतेहां हो गई। इसके बाद बिग बॉस गौरव को फ्रीज होने का आदेश देते हैं। दरवाजा खुलता है और आकांक्षा एंट्री लेती हैं और गौरव को आवाज देती हैं। गौरव फ्रीज होते हैं तो आकांक्षा को आंख मारते हैं। आकांक्षा उन्हें किस का इशारा करती हैं। रिलीज होते ही गौरव आकांक्षा को गले लगाते और किस करते हैं। गौरव आकांक्षा का हाथ पकड़कर आ रहे होते हैं तभी बिग बॉस गौरव को फिर से फ्रीज कर देते हैं। आकांक्षा बिग बॉस से बोलती हैं, रिलीज कर दो वरना मैं गौरव को अडल्ट वाली पप्पी कर दूंगी। बिग बॉस गौरव को रिलीज कर देते हैं। इसके बाद आकांक्षा उनको स्मूच करती हैं और अरमान, शहबाज सहित घरवाले खूब हूटिंग करते हैं।

दर्शकों को आया मजा

गौरव और आकांक्षा का यह प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। एक ने लिखा है, ये प्रोमो पैसा वसूल है। दर्शकों को फन, प्यार, रोमांस, सेंटिमेंट्स और हॉट कॉन्टेंट चाहिए यह उसका कंप्लीट पैकेज है। एक ने लिखा है, आज और जलेंगे तान्या, फरहाना, मजा आएगा। एक ने लिखा है, इस एपिसोड की टीआरपी जबरदस्त होगी। एक कमेंट है, उसकी वाइफ तो बहुत क्यूटी है। एक ने लिखा है कितना क्यूट कपल है। लोग लिख रहे हैं कि शादी के इतने साल हो गए और अब भी टीनेजर की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।