बिग बॉस 19 में आना चाहती हैं अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल, लेकिन रखी ये शर्त

बिग बॉस 19 में आना चाहती हैं अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल, लेकिन रखी ये शर्त

संक्षेप:

बिग बॉस 19 में नजर आ रहे अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा उनके सामने अभिषेक और दूसरी लड़कियों की चैट के स्क्रीनशॉट थे। शो पर आने पर ये था आकांक्षा रिएक्शन।

Sep 28, 2025 03:13 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस 19 में नजर आ रहे अभिषेक बजाज इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो में उन्हें बसीर, अमाल के साथ कई बार बहस करते हुए देखा गया है। अश्नूर कौर, आवेज दरवार, प्रणित मोरे के साथ उनकी दोस्ती को पसंद किया जा रहा है। अभिषेक बजाज को बाहर की ऑडियंस से भी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। इस बीच अभिषेक की पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल का एक इंटरव्यू वायरल हो रह है जिसमें वो एक्टर से अपनी शादी टूटने और बिग बॉस में एंट्री के बारे में बात कर रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिग बॉस में आएंगी आकांक्षा जिंदल

विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी आकांक्षा ने बताया कि दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और 2019 में दोनों की शादी टूट गई। आकांक्षा ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसी पॉडकास्ट में जब आकांक्षा से पूछा गया कि वो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनना चाहेंगी। इसके जवाब में आकांक्षा ने कहा कि उन्हें ये सब पसंद है और अगर उन्हें मेकर्स की तरफ से कॉल आता है तो वो जरूर जाना चाहेंगी। लेकिन वो दुविधा में हैं कि उन्हें अपने पुराने रिश्ते की वजह से नहीं बल्कि नए अपने खुद के दम पर शो का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा।

ऐसे हुई मुलाकात

आकांक्षा ने बताया वो और अभिषेक स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों की लव स्टोरी एक स्कूल रीयूनियन के बाद शुरू हुई। दोनों ने करीब 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। शादी के बाद आकांक्षा पर कई पाबंदियां लगाईं गई। उन्हें पसंद का पहनावा और करियर बनाने की इजाजद नहीं दी गई थी। अभिषेक पर धोखा देने का भी आरोप लगा। डेढ़ साल बाद ये शादी टूट गई। 2020 के बाद दोनों ने एक दूसरे को कभी नहीं देखा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।