दुबई में हुआ बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट का रीयूनियन, ट्रिप रिजेक्ट करने वाली ये फाइनलिस्ट भी पहुंची
बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट का रीयूनियन हुआ है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, अश्नूर समेत सभी एक साथ नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 19 सबसे सफल सीजन में से एक है। इस बार भी शो में नजर आए कंटेस्टेंट को जबरदस्त प्यार मिला था। शो में एक दूसरे के साथ लड़ते दिखे कंटेस्टेंट अब दोस्त बन गए हैं। हाल में दुबई में हुए रीयूनियन में बिग बॉस 19 के लगभग सभी कंटेस्टेंट को एक साथ इवेंट में देखा गया। सोशल मीडिया पर इस दुबई इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं।अभिषेक बजाज, अश्नूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, मृदुल तिवारी बसीर अली, नतालिया, आवेज दरबार, नगमा मिरजकर, मालती चाहर, नीलम गिरी,कुनिका, तान्या मित्तल समेत सभी कंटेस्टेंट को एक इवेंट में साथ देखा गया।
बिग बॉस के कंटेस्टेंट का रीयूनियन
अश्नूर लगातार अपने इस रीयूनियन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल में उन्होंने आवेज, गौरव और प्रणित के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था। अब एक वीडियो में प्रणित, मालती को मनाते दिख रहे हैं। रेड ड्रेस में फरहाना भट्ट लाइमलाइट लूट रही हैं। इसके अलावा तान्या मित्तल भी लाल साड़ी में इवेंट में शामिल हुईं। मालती ने लॉन्ग ब्लैक ड्रेस कैरी की थी। गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ पहुंचे थे। नेहल चुडासमा, बसीर अली भी साथ नजर आए। अमाल मलिक पिता डब्बू मलिक के साथ पहुंचे थे। इस रीयूनियन में शहबाज बदेशा नहीं दिखे। वैसे फरहाना और अमाल ने भी अपने पहले के कमिटमेंट की वजह से दुबई ट्रिप कैंसिल कर दिया था। लेकिन अब दोनों इस पार्टी में एन्जॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट की मुलाकात वायरल हो रही है।
सुपरहिट था सीजन
बता दें, बिग बॉस 19 में नजर आए कंटेस्टेंट को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस सीजन की कई लड़ाइयां सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगा। शो के बीच से ही अभिषेक बजाज और बसीर अली बाहर हो गए थे। दोनों को ही टॉप 5 का कंटेस्टेंट माना जा रहा था। अंत में फाइनल मुकाबला गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच हुआ था। गौरव ने फरहाना को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




