बिच्छू के सबसे पॉप्युलर गाने ‘टोटे-टोटे’ का मतलब पता है? फिल्म के साउंडट्रैक की बिकी थीं 16 लाख कॉपी
साल 2000 में आई बिच्छू फिल्म का गाना टोटे-टोटे सबने खूब गाया होगा, क्या आपको पता है मतलब? इस फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार फैक्ट्स हैं जो पढ़कर आपको मजा आएगा।

साल 2000 में आई फिल्म बिच्छू फिल्म याद है? वही बॉबी देओल और रानी मुखर्जी वाली। यह फिल्म भले सेमी-हिट रही हो लेकिन इसके गाने अब तक लोगों की प्ले लिस्ट में गदर काट रहे हैं। वन्स यू फॉल इन लव इन लाइफ... प्यार हो ना जाए जैसे कई गाने अब भी लोग शौक से सुनते हैं। फिल्म के साउंडट्रैक की करीब 16 मिलियन कॉपीज बिकी थीं। फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना था, दिल टोटे-टोटे हो गया। लोगों ने इस गाने पर खूब डांस किया और इसे गाया, पर इसका मतलब नहीं पता। अगर आप भी उनमें से हैं तो जाने इसका मतलब है फिल्म से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें।
समीर ने लिखा ये धांसू गाना
साल 2000 में सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक्स में बिच्छू 11वें नंबर पर था। इसका गाना अंखियां लड़ीं हो लड़ीं बीच बाजार, दिल मेरा लुट गया पहली बार... श्वेता शेट्टी और हंसराज ने गाया था। गाना फिल्माया भी इन्हीं दोनों सिगर्स पर था। इसके लिरिसिस्ट यानी लेखक समीर थे। म्यूजिक डायरेक्टर आनंद राज आनंद थे। इस गाने की लाइन थी- टोटे-टोटे हो गया। इसका मतलब था दिल टुकड़े-टुकड़े हो गया।
दिल टूटने पर डांस नंबर
इंट्रेस्टिंग बात है कि ये गाना डांस नंबर है लेकिन इसमें दिल टूटने की बात हो रही है। हालांकि ये शब्द इसमें ऐसे ही नहीं जोड़े गए थे। अगर आप पूरी लाइन को ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि दिल टूटने की वजह क्या है। लाइन्स हैं- अंखियां लड़ीं हो लड़ीं बीच बाजार, दिल मेरा लुट गया पहली बार। उसको बुलाया मैंने कितनी बार, आया नहीं चंद्रा एक वी वार। टोटे-टोटे हो गया। यानी जिस पर दिल लुट गया, उसे इतनी बार बुलाने के बाद भी वह नहीं आया जिससे दिल के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
1983 में धर्मेंद्र बनाना चाहते थे बिच्छू
बिच्छू फिल्म से जुड़ी कुछ और इंट्रेस्टिंग बातें इंटरनेट पर मौजूद हैं जो कम लोग जानते हैं। 1983 में बिच्छू नाम से एक फिल्म धर्मेंद्र ने भी प्रोड्यूस की थी। वह फिल्म बंद हो गई। बाद में बिच्छू बनी तो इसमें बॉबी देओल को लिया गया। बिच्छू में पहले तब्बू को लिया गया था। बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
सीन पर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी
फिल्म में रानी मुखर्जी किरन बाली के रोल में थीं। वह टीनेजर बनी थीं। मूवी में उन्हें सिगरेट पीते दिखाया गया था। यह सीन कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहा था।
अनाउंस हो चुका है सीक्वल
फिल्म के डायरेक्टर गुड्डू धनोआ थे। उन्होंने इसका सीक्वल अनाउंस कर दिया था लेकिन यह आज तक नहीं बन सका।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


