Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBhuvan Bam Struggle Days Kissa Why Started Career on YouTube Instead of Reality Shows
भुवन बाम के साथ रियलिटी शो में हुआ था ऐसा बर्ताव, फिर बनाया अपना खुद का यूट्यूब चैनल

भुवन बाम के साथ रियलिटी शो में हुआ था ऐसा बर्ताव, फिर बनाया अपना खुद का यूट्यूब चैनल

संक्षेप:

Bhuvan Bam Kissa: भुवन बाम ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि कैसे उन्हें रियलिटी शोज के ऑडिशन देने के बाद इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें अपना खुद का चैनल बनाकर पब्लिक से सीधे कनेक्ट करना चाहिए। 

Mon, 11 Aug 2025 08:16 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्टर-राइटर भुवन बाम ने अपना करियर यूट्यूब वीडियो बनाने से शुरू किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले उन्होंने कई रियलिटी शोज में कोशिश की थी। लेकिन वहां उन्हें जो एक्सपीरियंस हुआ, उसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया कि वो अपना टैलेंट यूट्यूब पर दिखाएंगे। 'ढिंढोरा', 'ताजा खबर' और 'लॉगआउट' जैसे शोज का हिस्सा रह चुके भुवन बाम ने यह किस्सा खुद एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया था कि रियलिटी शोज वाले इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए आने वालों के साथ कई बार कितना बुरा व्यवहार करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

7 घंटे तक लाइन में लगे रहे भुवन

भुवन बाम ने बताया, "मैं एक रियलिटी शो में गया था। आपने अगर ऑडिशन वीडियो देखी हों तो उसमें आपके यहां (सीने पर) एक सीरियल नंबर दिया जाता है। मैं उस लाइन में लगा हुआ था पिछले 7 घंटे से। मुझे ऐसा लग रहा था कि थोड़ी देर में मेरे भी लग जाएगा यह सीरियल नंबर और फिर सब ठीक हो जाएगा। वक्त बीतता गया, 12 बज गए, 1 बज गया, 1.30 बज गए, 2 बज गया... उस लाइन में वक्त के साथ चीखना चिल्लाना शुरू हो गया, कि क्या चल रहा है यह सब, मजाक बना रखा है।"

भीड़ का चढ़ने लगा पारा तो फिर..

भुवन बाम ने बताया कि लोग भड़कने लगे तो ऑर्गनाइजर्स ने जो तरीका निकाला वो काफी अजीब और उनके लिए आंखें खोलने वाला था। भुवन बाम ने बताया, "लोग कहने लगे कि हमारा मजाक बना रहे हैं, कोई अंदर है ही नहीं। तीन-चार लोग मेरे पीछे खड़े हुए थे, तो मैंने भी कहा कि सही कह रहा है यार। कोई है ही नहीं अंदर। इतने में क्या हुआ कि उन्हीं का कॉर्डिनेटर एक बाहर आया। उसके हाथ में एक थैला था जिसमें काफी सारे टोकन्स थे। वो सीढ़ी पर चढ़े और थैला रखा। माइक लेकर अनाउंसमेंट किया।"

भुवन बाम के सामने आई हकीकत

यूट्यूबर एक्टर ने बताया कि कॉर्डिनेटर ने माइक पर अनाउंस किया, "कल सेम टाइम पर आइए आप। ये टोकन नंबर उछाल रहा हूं मैं। जिसके हाथ में जो टोकन नंबर होगा उसी हिसाब से एंट्री होगी। अब लोग उस टोकन नंबर को उछल-उछलकर पकड़ रहे हैं। मैं वहां खड़ा यह सब देख रहा था और मन ही मन सोच रहा था कि हमें ये सब करना पड़ेगा।" इसी तरह के तजुर्बों के बाद भुवन बाम ने तय किया कि वो अपना टैलेंट किसी रियलिटी शो में नहीं बल्कि यूट्यूब पर सीधे ऑडियंस के सामने दिखाएंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।