जब बड़े होंठ की वजह से भूमि पेडनेकर को किया गया था ट्रोल, एक्ट्रेस ने कहा था- लोग लाखों खर्च करते हैं
भूमि पेडनेकर को कई बार उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया गया है खासकर उनके लिप्स की वजह से। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया था।

भूमि पेडनेकर हाल ही में शो द रॉयल्स में नजर आई हैं। इस सीरीज को देखने के बद भूमि के लिप्स को लेकर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि भूमि के लिप्स काफी बड़े लग रहे हैं और लोग कमेंट कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने लिप सर्जरी करवाई है। वैसे भूमि ने इस पर तो रिएक्ट नहीं किया, लेकिन उनका एक वीडियो रेड्डिट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने करियर के शुरुआत में उनके लिप्स को लेकर कमेंट करने पर जवाब दिया था।
लिप सर्जरी पर क्या बोली थीं
भूमि ने बताया कि एक बार किसी ने कहा कि इसके लिप्स देखो कितने बड़े हैं। भूमि ने कहा था कि लोग पता नहीं इस पर अब क्यों कमेंट करते हैं जबकि लोग अब लाखों खर्च करते हैं फुलर लिप्स के लिए।
भूमि ने कहा था कि जब आपको ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है तब सबसे जरूरी है कि आप इसे नजरअंदाज करो। आप सिर्फ खुद पर फोकस रखो।
लोगों के कमेंट्स
वहीं लोग कमेंट्स कर रहे हैं भूमि की फोटोज शेयर करके कि देखो भूमि के लिप्स में कितना डिफ्रेंस लग रहा है। एक ने लिखा कि भूमि पहले ज्यादा खूबसूरत लगती थीं।
फिलहाल भूमि के शो द रॉयल्स की बात करें तो इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है क्रिटिक्स और दर्शकों से। इस सीरीज में भूमि के साथ ईशान खट्टर, विहान सामट, जीनत अमान, नोरा फतेही, साक्षी तंवर भी हैं। इसमें दिखाया गया है कि मोरपुर का राजपरिवार, जो कभी रॉयल थे, वे अब कर्ज के बोझ में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


