ट्रोलिंग के बाद इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक्टिंग से लिया ब्रेक, हार्वर्ड से किया कोर्स
Bollywood Actress: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ट्रोलिंग के बाद एक्टिंग से नौ महीने का ब्रेक लिया, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कोर्स किया और अब कमबैक कर रही हैं।

आपको नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल’ याद है? इस सीरीज में भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर ने लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद भूमि की एक्टिंग पर सवाल उठाए गए थे। ऐसे में भूमि ने एक्टिंग से नौ महीने का ब्रेक ले लिया था। जी हां, उन्होंने खुद हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उन्होंने इन नौ महीनों में अपने ऊपर कैसे काम किया।
‘मैं ड्रामा नहीं चाहती थी’
भूमि ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “बहुत ज्यादा ट्रोलिंग हो रही थी। मुझे क्रिटिसाइज किया जा रहा था। कहीं न कहीं मेरी एक्टिंग पर भी सवाल उठ रहे थे। ऐसे में मैं अपनी जिंदगी के लिए कुछ बहुत बड़े फैसले लेने पर मजबूर हो गई। उनमें से एक था ब्रेक लेना। मैंने सोशल मीडिया पर अनाउंस नहीं किया कि मैं एक्टिंग से ब्रेक ले रही हूं क्योंकि मैं ड्रामा नहीं चाहती थी।”
‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कोर्स किया’
भूमि ने आगे कहा, “आज मुझे ब्रेक लिए नौ महीने हो गए हैं। इन नौ महीनों में मैं किसी भी फिल्म-सीरीज के सेट पर नहीं गई हूं। मैंने इस ब्रेक में सिर्फ फिल्में देखी हैं, किताबें पढ़ी हैं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कोर्स किया है और अपनी लाइफ के एक्सपीरियंसेस को बढ़ाने की कोशिश की है।”
‘मैं थक गई थी’
भूमि बोलीं, “मैं थक गई थी। मैं पूरी तरह से भूल गई थी कि एक एक्टर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर मैं कौन हूं, भूमि कौन है इसलिए मुझे ब्रेक लेना पड़ा। शोर से दूर हटकर ऐसे लोगों को ढूंढना पड़ा जो सच में मेरे शुभचिंतक हैं और जिनके पास सच में कुछ अच्छा कहने के लिए था।”
‘क्या मैं सच में एक्टिंग कर सकती हूं?’
भूमि ने आगे कहा, “मैंने अपना काम देखा और खुद से पूछा, क्या मैं सच में एक्टिंग कर सकती हूं? क्या मुझमें वो बात है? फिर मुझे समझ आया कि मुझे जो कुछ मिला है, उसे हल्के में लेना बंद करना होगा। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने ‘द रॉयल’ देखी और मुझे बताया कि मैं कहां गलत हूं। उनकी वजह से ही मैं भूमि से एक इंसान के तौर पर और भूमि, जो एक एक्टर है, उससे दोबारा जुड़ पाई।”
भूमि का कमबैक
नौ महीने के ब्रेक के बाद अब भूमि कमबैक कर रही हैं। उनकी सीरीज ‘दलदल’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी से स्ट्रीम होगी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


