राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- देश की सेवा करना मेरे खून में है, अब अगर…
भूमि पेडनेकर ने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए जरूरी है। अब अगर इसके लिए उन्हें राजनीति में उतरना पड़े, तो वह मना नहीं करेंगी।

भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड, ट्रोलिंग और अपने करियर पर बात की। भूमि ने कहा कि आज बॉलीवुड के पास वो कहानियां नहीं रहीं जो पहले हुआ करती थीं। उन्होंने मां-बाप से रिक्वेस्ट किया कि वे अपनी बेटियों को दहेज देने की बजाय उन्हें पढ़ाएं और उन्हें उनके पैरों पर खड़ा करें। इतना ही नहीं, उन्होंने राजनीति में जाने का हिंट भी दिया।
क्या बोलीं भूमि?
भूमि ने एनडीटीवी मराठी के ‘मंच’ में कहा, ‘मुझे इंडियन होने पर गर्व है। देश की सेवा करना मेरे खून में है। मेरे लिए, मैं जो भी काम पर्दे के पीछे करती हूं, वो देश की सेवा करने के लिए करती हूं। और अगर, देश की सेवा करने के लिए मुझे राजनीति में आना पड़े, तो क्यों नहीं? मैं राजनीति में जरूर आऊंगी।'
कैसी फिल्में चल रही हैं?
भूमि ने कहा, 'मैंने जब अपनी पहली फिल्म की थी मैं तभी समझ गई थी कि सिर्फ वही फिल्में अपनी छाप छोड़ पाएंगी जो भारत के बारे में बात करती हैं और भारतीय महिलाओं के बारे में बात करती हैं। आज के समय में, ऐसी कहानियों की बहुत ज्यादा जरूरत है जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई हो।’
ट्रोलिंग एक बीमारी बन गई है- भूमि
भूमि पेडनेकर ने कहा कि ट्रोलिंग एक बीमारी है। भूमि बोलीं, ‘हम एक महामारी के दौर में जी रहे हैं। अब ट्रोलिंग और बुलीइंग में कोई फर्क नहीं रह गया है। अभी तो मुझे ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन ऐसा बनने के लिए मुझे बहुत बुरे दौर से गुजरना पड़ा है। ट्रोलिंग की वजह से मैं रो भी चुकी हैं। ये लोग समझते नहीं हैं कि मेरा भी एक परिवार है, मेरी भी मां है जो मेरे बारे में लिखी हुई निगेटिव बातें पढ़ती है और उस से प्रभावित भी होती है।’
क्लाइमेट वॉरियर
भूमि बोलीं, ‘मैंने 2018 में ‘क्लाइमेट वॉरियर’ शुरू किया था। मैंने क्लाइमेट पर बहुत काम किया है। मैं कोशिश करती हूं कि अपनी फिल्मों में भी क्लाइमेट से जुड़ी चीजें दिखाऊं। छोटी-छोटी चीज होती हैं। अगर आप अपने जन्मदिन और शादियों के समय एक पेड़ लगाएं तो सोचिए कितनी बड़ी सेवा होगी।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


