भूमि पेडनेकर ने बताया क्यों इतना महंगा है उनका पानी? वॉटर ब्रांड की कीमतों को लेकर हुई थीं ट्रोल

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने पिछले दिनों अपना वॉटर ब्रांड लॉन्च किया है जिसकी कीमतों को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब भूमि ने एक पॉडकास्ट में समझाया है कि क्यों उनके पानी की कीमत इतनी ज्यादा है।

भूमि पेडनेकर ने बताया क्यों इतना महंगा है उनका पानी? वॉटर ब्रांड की कीमतों को लेकर हुई थीं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस को लेकर चर्चा में हैं। साल 2025 में उन्होंने अपना पैकेज्ड वॉटर ब्रांड लॉन्च किया था। इस वॉटर ब्रांड की कीमत की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। भूमि की ब्रांड के पानी की कीमतों की बात करें तो महज 500ml की बोतल 150 रुपये की है। अगर आपको 750ml पानी खरीदना है तो आपको 200 रुपये चुकाने होंगे। अब यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान भूमि ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। भूमि पेडनेकर ने साफ कहा कि उनका ब्रांड महंगा जरूर है, लेकिन यह एक 'प्रीमियम' कैटेगरी का प्रोडक्ट है।

भूमि ने बताया क्यों इतनी ज्यादा है कीमत?

भूमि ने अपनी कंपनी के पानी के महंगे होने के पीछे वजह समझाते हुए कहा, 'हां, मेरा पानी महंगा है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन मैं जिस प्रीमियम कैटेगरी में हूं, वहां दूसरे बड़े ब्रांड्स का पानी मेरे मुकाबले कहीं ज्यादा महंगा है।' भूमि ने बताया कि भारत में लोग कई इंटरनेशनल ब्रांड्स का पानी पीते हैं, जिसके लिए वे 400 से 500 रुपये तक चुकाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से पता था कि उनकी ब्रांड का पानी एक प्रीमियम प्रोडक्ट है, आम जनता के लिए नहीं है।

17 साल की उम्र से शुरू किया था निवेश

भूमि पेडनेकर ने एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी पूरी तरह से सेल्फ-फंडेड है, यानी उन्होंने बाहर से कोई फंडिंग नहीं ली है। एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र से ही निवेश करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली सैलरी उन्हें यशराज फिल्म्स से मिली थी। यह एक 7,000 रुपये का चेक था और तब से की गई उनकी बचत और निवेश के दम पर ही वे आज अपना वॉटर ब्रांड खड़ा कर पाई हैं।

सिर्फ पानी नहीं सीमित नहीं रहेगी कंपनी

भूमि ने बताया कि उनकी कंपनी अब केवल पानी बेचने तक सीमित नहीं रहेगी। वे रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर काफी काम कर रही हैं ताकि एक 'क्लीन ब्रांड' बनाया जा सके। भूमि के मुताबिक, 'हम अब पानी का ब्रांड नहीं बल्कि एक बेवरेज ब्रांड बन चुके हैं।' भूमि ने साफ किया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब लोगों ने कहा था कि वो इतने बड़े ब्रांड्स से मुकाबला नहीं कर पाएंगी, लेकिन उन्हें अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा भरोसा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर की पिछली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब वह जल्द ही 'अधूरे हम अधूरे तुम' में काम करती नजर आएंगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।