'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhumi Pednekar: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके छात्रों और CJP के विरोध प्रदर्शन वाले मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि इस तरह के मुद्दे बातचीत से हल होने चाहिए।

Bhumi Pednekar
भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने CJP के प्रदर्शन, छात्रों के गुस्से और पेपर लीक के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। भूमि पेडनेकर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ लिखा है कि देश में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान जो हिंसा देखने को मिली है, वह किसी भी समस्या का हल नहीं है। एक्ट्रेस मानती हैं कि युवाओं और छात्रों के इस आंदोलन को हिंसक होने या अपने मुख्य उद्देश्य से भटकने से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। मालूम हो कि जहां एक तरफ कई बॉलीवुड एक्टर्स इस मुद्दे पर सरकार के साथ हैं, तो वहीं तमाम ने इसमें CJP और छात्रों का सपोर्ट किया है।

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है'

भूमि पेडनेकर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। आज हमने हिंसा की तस्वीरें देखीं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने देश के युवाओं के लिए यह पक्का करें कि यह आंदोलन हिंसा का रास्ता न अपनाए या अपने मकसद से न भटके। लोकतंत्र बातचीत से ही मजबूत होता है। कमजोर और पिछड़े बैकग्राउंड वाले छात्रों के पास मुश्किल हालात से बाहर निकलने का एकमात्र जरिया एजुकेशन है और हम उनका यह भरोसा टूटने नहीं दे सकते। मुझे उम्मीद है कि जीत हमारे उन छात्रों की होगी जो हमारे सिस्टम की कमियों से प्रभावित हुए हैं।" अपनी पोस्ट में आगे भूमि ने उन मुद्दों का जिक्र किया है, जिनकी वजह से यह हंगामा हो रहा है।

'एजुकेशन सिस्टम में सुधार की जरूरत है'

भूमि पेडनेकर ने आगे लिखा, "हमारे एजुकेशन सिस्टम में सुधार की जरूरत है। पेपर लीक, एग्जामिनेशन फेल्योर, समान मौके न मिलना, टीचर्स की कमी और छात्रों पर भारी दबाव। ये सभी सिस्टम से जुड़ी ऐसी समस्याएं हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है। भारत ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त तरक्की की है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।" भूमि पेडनेकर ने कहा कि हमारी क्षमताएं काफी बढ़ी है, पहले के मुकाबले अब ज्यादा यूनिवर्सिटीज हैं और छात्रों के लिए ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं। भारत का भविष्य एक मजबूर और भरोसेमंद एजुकेशन सिस्टम पर ही टिका होना चाहिए और टिका रहेगा।

'बातचीत से ही सुधार की शुरुआत होती है'

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हर कमी को दूर होगी, एजुकेशन सिस्टम और मजबूत होगा। यह पक्का किया जाएगा कि हर स्टूडेंट को सीखने, सपने देखने और आगे बढ़ने का मौका मिले। जिन छात्रों का भविष्य दांव पर लगा था, उन्हें जवाब मिलना चाहिए। भूमि ने लिखा कि भले ही वह विरोध-प्रदर्शन में कही गई हर बात से सहमत न हों, लेकिन उनका पक्का मानना ​​है कि बातचीत से ही सुधार की शुरुआत होती है। यह पूरा मामला हमारे छात्रों के इर्द-गिर्द ही घूमना चाहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।