अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ‘स्त्री’ को पछाड़ा, पर क्या ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाई?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

'भूत बंगला' डे 11 तक 117.05 करोड़ का कलेक्शन कर 'स्त्री' के पहले भाग को तो पीछे छोड़ दिया है, लेकिन कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' और 'स्त्री 2' के तूफानी आंकड़ों के सामने यह अभी भी फीकी नजर आ रही है।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ‘स्त्री’ को पछाड़ा, पर क्या ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाई?

Bhoot Bangla vs Bhool Bhulaiyaa 2 vs Stree: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस की कमाई में 75% की गिरावट देखने को मिली है। रविवार (डे 10) के दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं सोमवार (डे 11) के दिन ‘भूत बंगला’ ने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आइए बताते हैं कि फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है और डे 11 तक ‘स्त्री’ व ‘भूल भुलैया 2’ ने कितना कमाया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग, आपके पसंदीदा स्टार की कितनी फिल्में?)

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की कमबैक फिल्म ‘भूत बंगला’ ने डे 11 पर भारतीय बॉक्स ऑफिस से 3.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 117.05 (नेट) करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 184.75 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कारोबार या है।

‘भूल भुलैया 2’ की डे 11 तक की कमाई

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने 11वें दिन 7 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने डे 11 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 129.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

‘स्त्री’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फेमस हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 3.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 11 दिनों तक फिल्म ने कुल 85.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

‘भूत बंगला’ vs ‘भूल भुलैया 2’ vs ‘स्त्री’

डे 11 तक ‘भूत बंगला’ ने ‘स्त्री’ को मात दे दी है। हालांकि, ‘भूत बंगला’ अब भी ‘भूल भुलैया 2’ से पीछे है। मतलब, 'भूल भुलैया 2' अभी भी बादशाह बनी हुई है।

बताते हैं ‘भूल भुलैया 2’ और ‘स्त्री 2’ का आंकड़ा

‘भूल भुलैया 3’ ने 11वें दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 204 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘स्त्री 2’ ने 11वें दिन 42.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने 11 दिनों में 384.55 करोड़ रुपये कमाए थे।

आसान भाषा में समझिए

‘भूत बंगला’ का डे 11 - 3.65 करोड़ रुपये

‘भूल भुलैया 2’ का डे 11 - 7 करोड़ रुपये

‘भूल भुलैया 3’ का डे 11 - 5 करोड़ रुपये

‘स्त्री’ का डे 11 - 3.31 करोड़ रुपये

‘स्त्री 2’ का डे 11 - 42.40 करोड़ रुपये

टेबल से समझिए बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित

डेभूत बंगलाभूल भुलैया 2स्त्री
डे 03.75 करोड़ रुपये--
डे 112.25 करोड़ रुपये14.11 करोड़ रुपये6.82 करोड़ रुपये
डे 219 करोड़ रुपये18.34 करोड़ रुपये10.87 करोड़ रुपये
डे 323 करोड़ रुपये23.51 करोड़ रुपये14.57 करोड़ रुपये
डे 46.75 करोड़ रुपये10.75 करोड़ रुपये9.70 करोड़ रुपये
डे 58 करोड़ रुपये9.56 करोड़ रुपये6.37 करोड़ रुपये
डे 66.15 करोड़ रुपये8.51 करोड़ रुपये6,55 करोड़ रुपये
डे 75.50 करोड़ रुपये7.27 करोड़ रुपये5.50 करोड़ रुपये
डे 85.75 करोड़ रुपये6.52 करोड़ रुपये4.39 करोड़ रुपये
डे 910.75 करोड़ रुपये11.35 करोड़ रुपये7.63 करोड़ रुपये
डे 1012.50 करोड़ रुपये12.77 करोड़ रुपये9.88 करोड़ रुपये
डे 113.65 करोड़ रुपये7 करोड़ रुपये3.31 करोड़ रुपये
डे 11 तक की कमाई117.05 करोड़ रुपये129.69 करोड़ रुपये85.59 करोड़ रुपये
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।