अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, ग्रेटर नोएडा के मॉल में एस्कलेटर पर चढ़े लोग

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhooth Bangla: भूत बंगला के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार जब गौर सिटी मॉल पहुंचे तो उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि हालात इतने खराब हो जाएंगे। भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और लोग एस्कलेटर पर चढ़कर अपनी जान दांव पर लगाने लगे।

अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, ग्रेटर नोएडा के मॉल में एस्कलेटर पर चढ़े लोग

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वह राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे। यहां उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करना था, लेकिन वहां जो नजारा उनके पहुंचने से बना उसने सबको हैरान कर दिया। अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए मॉल में इतनी भारी भीड़ जमा हो गई कि देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। वहां मौजूद सिक्योरिटी भीड़ को संभालने में फेल हो गई और एक रूटीन प्रमोशनल इवेंट ने भगदड़ जैसी सिचुएशन का रूप ले लिया।

रेलिंग पर चढ़े लोग, एक झलक पाने को बिगड़े हालात

सोशल मीडिया पर गौर सिटी मॉल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियोज में मॉल के अंदर हर तरफ फैंस ही फैंस नजर आ रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही थी। अक्षय को देखने के लिए कई फैंस मॉल के एस्केलेटर की रेलिंग पर ही चढ़ गए ताकि वे ऊपर के फ्लोर से एक्टर को देख सकें। ग्राउंड फ्लोर पर जहां अक्षय मौजूद थे, वहां भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेड्स भी टूट गए और लोग आगे की तरफ दौड़ने लगे। इस हंगामे के बीच भी अक्षय कुमार काफी शांत नजर आए और उन्होंने फैंस के साथ अपना इंटरेक्शन जारी रखा।

लंबे वक्त बाद लौट रही है प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी

बता दें कि 'भूत बंगला' के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इससे पहले अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है, इसके सीक्वल अभी तक रिलीज हो रहे हैं। लेकिन देखना यह है कि क्या यह फिल्म भी वही कमाल कर पाएगी।

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'

एकता कपूर और शोभा कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की स्टार पावर और प्रियदर्शन के डायरेक्शन की वजह से इस फिल्म से ट्रेड एक्सपर्ट्स को बड़ी उम्मीदें हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।