थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स
Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों से उतरकर अब जल्द ही ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। सिनेमाघरों में 200 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई करने के बाद जानिए अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर कब से और कहां देख पाएंगे।

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों से उतरने वाली है और अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए यह 6वां हफ्ता है और अब कमाई का ग्राफ काफी नीचे आ चुका है। अगर आप अभी तक यह फिल्म देखने नहीं गए हैं तो बेहतर है कि थोड़ा इंतजार और कर लें, क्योंकि अब यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जिसके बाद आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं भूत बंगला की ओटीटी पर रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारे में।
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
सैकनिल्क की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'भूत बंगला' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को 60 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। फिल्म के डिजिटल राइट्स जी सिनेमा ने 25 करोड़ रुपये में खरीदे और म्यूजिक राइट्स के लिए जी म्यूजिक के साथ 10 करोड़ रुपये की डील हुई थी। तो साफ है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और फिर कुछ वक्त बाद इसका वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा जो कि जी सिनेमा पर होगा। लेकिन सवाल यह है कि यह नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी?
कितनी हुई भूत बंगला की कुल कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी मूवी को मेकर्स 12 जून को ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे। बात कमाई की करें तो 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शनिवार तक हाउसफुल-5 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शनिवार तक का नेट कलेक्शन 178 करोड़ रुपये हो चुका है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की यह फिल्म 211 करोड़ रुपये कमा चुका ही। अब देखना यह है कि क्या ओटीटी पर आने से पहले यह कोई और रिकॉर्ड तोड़ेगी?
क्या है फिल्म भूत बंगला की कहानी?
बात फिल्म की कहानी की करें तो यह अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) की कहानी है, जिसे एक दूर-दराज गांव में अपने पुरखों की जागीर विरासत में मिलती है। पैसों की सख्त जरूरत के चलते अर्जुन लोकल लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अपनी बहन की शादी महल में करने का फैसला करता है। गांव में वधूसुर नाम के एक राक्षस का आतंक है, जो शादी की रात नवविवाहित दुल्हनों की हत्या कर देती है। अब क्या अर्जुन की बहन की शादी हो पाएगी? अगर हां, तो कैसे? अगर नहीं, तो अर्जुन इस दुष्ट शक्ति से निपटने के लिए क्या करेगा? इन सवालों के जवाब आपको फिल्म देखकर मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


