Bhooth Bangla: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म ने दुनिया भर से कितना कलेक्शन किया

Apr 21, 2026 11:00 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhooth Bangla Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए पांच (डे 0 से लेकर डे 4 तक) ही हुए हैं और फिल्म का कलेक्शन अभी से ही 70% गिरने लगा है।

Bhooth Bangla: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म ने दुनिया भर से कितना कलेक्शन किया

Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी तो कर ली है, लेकिन फिल्म में उनका जादू नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई है। इतना ही नहीं, ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी कम हुआ है जिसकी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई है। (ये भी पढ़िए: Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

डे 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भूत बंगला' ने रविवार के दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं मंडे को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी ‘भूत बंगला’ की कमाई में 70.7% गिरावट आई है जिसकी वजह से फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है।

कैसे तय होता है फेल और पास का गणित?

दरअसल, फिल्म के मंडे कलेक्शन में अगर 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आती है तो फिल्म टेस्ट में फेल हो जाती है और ऐसा माना जाता है कि लोगों को फिल्म पसंद नहीं आ रही है।

डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 0 - 3.75 करोड़ रुपये

डे 1 - 12.25 करोड़ रुपये

डे 2 - 19 करोड़ रुपये

डे 3 - 23 करोड़ रुपये

डे 4 - 6.75 करोड़ रुपये

कुल कमाई - 64.75 करोड़ रुपये

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्म ने डे 4 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'भूत बंगला' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 106.34 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कैसी है 'भूत बंगला'?

'भूत बंगला' से लोगों को 'हेरा-फेरी' और 'भूल भुलैया' वाली कॉमेडी की उम्मीद थी। फिल्म का फर्स्ट हाफ (इंटरवल से पहले) लोगों की उम्मीदों पर कुछ हद तक खरा उतरा और उन्हें हंसाने में कामयाब रहा। हालांकि, सेकंड हाफ (इंटरवल के बाद) ने लोगों को बोर कर दिया। लोग उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म में 'स्त्री' के लेवल का हॉरर होगा, लेकिन कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते अपना लैय खो बैठी। यही कारण है कि फैमिली ऑडियंस ने सोमवार से फिल्म से दूरी बनाना शुरू कर दिया है और फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई।

आगे की राह मुश्किल

फिल्म का कुल बजट और प्रमोशन खर्च देखते हुए लगभग 120-130 बताया जा रहा है। ऐसे में 'भूत बंगला' को हिट का टैग लेने के लिए आने वाले वर्किंग डेज में स्थिर रहना होगा। अगर मंगलवार को भी कलेक्शन में गिरावट जारी रही, तो फिल्म के लिए भारत में 100 करोड़ (नेट) का आंकड़ा छूना एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।