Bhooth Bangla Day 9: 100 करोड़ के पार हुई अक्षय कुमार की फिल्म, अब तक कमा डाले इतने
Bhooth Bangla Day 9 Box Office-अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आज अपने दूसरे शनिवार को अच्छा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक जोड़ लिए हैं इतने करोड़।

Bhooth Bangla Day 9 Box Office Live- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने पहले हफ्ते में 84 करोड़ की कमाई की है और और अब दूसरे हफ्ते से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है। अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद भूत बंगला में काम करती नजर आ रही है। दोनों ने एक बार फिर वो कमाल करने की कोशिश की है, लेकिन ऑडियंस से मिला जुला रिएक्शन ही मिल रहा है। इसके साथ ही इस हफ्ते दूसरी फिल्मों की रिलीज से कम्पटीशन भी बढ़ गया है। ऐसे में फिल्म ने दूसरे वीकेंड शानदार शरुआत की है। आज 9 वें दिन भूत बंगला ने अच्छा कलेक्शन किया है।
जल्द 100 करोड़ बना लेगी अक्षय की फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ठीक ठाक शुरुआत की थी। हालांकि, ओपनिंग उनकी पिछली फिल्मों से कम रही। लेकिन ऑडियंस को हॉरर कॉमेडी पसंद आ रही है। अब तक की कमाई के आंकड़े पर नजर डालें तो फिल्म ने कुल 100.13 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
9 वें दिन, दूसरे शनिवार का बॉक्स ऑफिस ये रहा-
रात 9 बजे तक-भूत बंगला 9.98 करोड़ पार कर चुकी है।
रात 8 बजे तक-भूत बंगला 8.52 करोड़ पार कर चुकी है।
शाम 7 बजे तक-भूत बंगला 6.58 करोड़ पार कर चुकी है।
शाम 5 बजे तक-भूत बंगला 5.45 करोड़ पार कर चुकी है।
दोपहर 4 बजे तक-भूत बंगला 4.63 करोड़ पार कर चुकी है।
दोपहर 3 बजे तक-भूत बंगला 3.75 करोड़ पार कर चुकी है।
दोपहर 2 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म 3 करोड़ कमा लिए हैं ।
दोपहर 1 बजे तक- फिल्म ने अब तक 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है ।
दोपहर 12 बजे तक- अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अब तक 1.9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
सुबह 11 बजे तक- फिल्म ने अब तक 65 लाख कमा लिए हैं ।
सुबह 10 बजे तक- फिल्म ने अब तक 28 लाख तक कमा लिए हैं। ये आंकड़ा शाम तक बढ़ने वाला है।
सुबह 9 बजे तक- भूत बंगला ने 15 लाख तक कमा लिए हैं।
सुबह 8 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 6 लाख रुपये के साथ की शनिवार की शुरुआत।
फिल्म आज 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
भूत बंगला ने अब तक कमाए इतने करोड़-
| भूत बंगला | कलेक्शन (नेट) |
|---|---|
| पहला हफ्ता | 84.40 |
| आठवां दिन | 5.75 करोड़ रुपये |
| नवां दिन | 9.98 करोड़ रुपये |
| कुल | 100.13 करोड़ रुपये |
भूत बंगला के लिए मुश्किल होगा दूसरा हफ्ता
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के लिए दूसरा हफ्ता कम्पटीशन से भरा होने वाला है। इस हफ्ते द वॉर्डरॉब, श्री बाबा नीम करोरी महाराज और अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 रिलीज हुई हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की भूत बंगला पर इन फिल्मों के कलेक्शन का असर भी पड़ेगा।
अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
भूत बंगला की बात करें तो डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने करीब 15 साल बाद वापसी की है। इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने हेरा फेरी, भागम भाग, भूल भुलैया, गरम मसाला, दे दना दन जैसी शानदार फिल्में दी हैं। अब भूत बंगला से कमाल हो रहा है और आने वाले दिनों में हैवान भी रिलीज होने वाली है।
हैवान इसी साल होगी रिलीज
प्रियदर्शन ने ओप्पम नाम की एक मलयालम फिल्म डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। खास बात ये है कि फिल्म इस साल थिएटर पर दस्तक देगी। जल्द रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


