Bhooth Bangla Day 8 Box Office Collection: शुक्रवार को क्या रहा भूत बंगला का हाल, जानें- कितना हुआ कलेक्शन
अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है।

Bhooth Bangla Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अपने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब ये हॉरर कॉमेडी फिल्म अपने दूसरे हफ्ते यानी डे 8 में कदम रख चुकी है। फिल्म ने गुरुवार यानी डे 7 तक 84.40 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है। वहीं अब सबकी नजर डे 8 की कमाई पर है। ये देखना दिलचस्प होगा कि आज फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। हालांकि, शुरुआती आंकड़ाें से ये संभाव होता नहीं दिख रहा है। (ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)
Bhooth Bangla Day 8 Live Updates: ‘भूत बंगला’ का डे 8 का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने अपने 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) कमजोर शुरुआत की है। यहां देखिए लाइव अपडेट।
सुबह 8 बजे तक: 0.03 करोड़ रुपये
सुबह 9 बजे तक: 0.05 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक : 0.10 करोड़ रुपये
सुबह 11 बजे तक: 0.20 करोड़ रुपये
दोपहर 12 बजे तक: 0.32 करोड़ रुपये
दोपहर 1 बजे तक: 0.55 करोड़ रुपये
दोपहर 2 बजे तक: 0.85 करोड़ रुपये
दोपहर 3 बजे तक: 1.21 करोड़ रुपये
शाम 5 बजे तक: 1.65 करोड़ रुपये
शाम 6 बजे तक: 2.46 करोड़ रुपये
शाम 7 बजे तक: 3.04 करोड़ रुपये
रात 8 बजे तक: 3.57 करोड़ रुपये
रात 9 बजे तक: 4.37 करोड़ रुपये
रात 10 बजे तक: 4.37 करोड़ रुपये
नोट: ये डेटा सैकनिक की वेबसाइड से लिया गया है। हर एक घंटे में ये डेटा अपडेट होगा।
डे 7 तक का सफर
1. डे 7 (गुरुवार) का कलेक्शन: 5.15 करोड़ रुपये
2. भारतीय बॉक्स ऑफिस से किया गया नेट कलेक्शन: 84.05 करोड़ रुपये
3. भारतीय बॉक्स ऑफिस से किया गया ग्रॉस कलेक्शन: 99.95 करोड़ रुपये
4. विदेशी बॉक्स ऑफिस से कमाए गए पैसे (डे 7 तक): 35.50 करोड़ रुपये
5. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 135.45 करोड़ रुपये
दूसरे शुक्रवार (डे 8) की चुनौती
आज फिल्म के सामने कुछ नई फिल्में जैसे ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’, ‘द वॉर्डरोब’, ‘श्री बाबा नीम करोरी महाराज’ आदि भी चुनौती बनकर खड़ी हैं। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आज फिल्म 4.50 - 5.00 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इतना ही नहीं, आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी 100 करोड़ के पार जाएगा
'भूत बंगला' के बारे में
सिर्फ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ही नहीं, तबू और अक्षय कुमार की जोड़ी ने भी ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी की है। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग, कहानी, बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों की वजह से फिल्म सुपर डुपर हिट नहीं हो पा रही है।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आने वाली फिल्में
‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘हैवान’ आने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि ‘हैवान’ हॉरर कॉमेडी नहीं बल्कि एक थ्रिलर फिल्म होगी। ये फिल्म मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' की रीमेक है और इसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


