Bhooth Bangla Day 6 : भूत बंगला का डे 6 का कलेक्शन, पस्त पड़ी फिल्म, अभी तक कमाए सिर्फ इतने करोड़

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhooth Bangla Day 6 Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ की फिल्म का डे 6 का शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने लगा है। आज फिल्म की कमाई 80 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

Bhooth Bangla Day 6 : भूत बंगला का डे 6 का कलेक्शन, पस्त पड़ी फिल्म, अभी तक कमाए सिर्फ इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आज बॉक्स ऑफिस पर सातवां दिन (डे 6) है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 80 करोड़ रुपये के करीब पहुंचेगा। अब ऐसा होता है या नहीं, ये जानने के लिए आप हमारा लाइव आर्टिकल पढ़ते रहिए। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फिल्म के कलेक्शन का हर एक घंटे में अपडेट देते रहेंगे। (ये भी पढ़ें: धुरंधर-2 को बाहुबली-2 को मात देने के लिए चाहिए 26.3 करोड़, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-2 से इतना पीछे)

Bhooth Bangla Day 6 Updates

बॉक्स ऑफिस का डेटा देने वाली वेबसाइट Sacnilk पर ‘भूत बंगला’ का डे 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आना शुरू हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने बुधवार के दिन कितनी कमाई की है।

सुबह 9 बजे तक - 0.08 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.16 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.33 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.52 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.85 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 1.25 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 1.69 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 1.80 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 2.23 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 3.20 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक - 3.74 करोड़ रुपये

रात 8 बजे तक- 4.25 करोड़ रुपये

नोट: यहां हर एक घंटे में डेटा अपडेट होगा।

‘भूत बंगला’ का डे वाइज कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने किस दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

डेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 03.75 करोड़ रुपये
डे 112.25 करोड़ रुपये
डे 219 करोड़ रुपये
डे 323 करोड़ रुपये
डे 46.75 करोड़ रुपये
डे 57.65 करोड़ रुपये
डे 61.25 करोड़ रुपये (लाइव)
कुल कलेक्शन74 करोड़ रुपये (लाइव)

‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 5 तक ‘भूत बंगला’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से 31.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 86.62 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ओटीटी पर कब आएगी ‘भूत बंगला’?

8 वीक रूल के हिसाब से फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्तों बाद ओटीटी पर दस्तक देती हैं। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में आई थी। मतलब अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मई के अंत या जून की शुरुआत में आएगी।

कैसी है फिल्म?

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, तबू, मिथिला पालकर जैसे कलाकार हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 3.5 रेटिंग दी है। दरअसल, फिल्म की कास्टिंग में गड़बड़ी, बैकग्राउंड म्यूजिक की कमी, कमजोर कहानी और हॉरर के एप्सेंस की वजह से फिल्म लोगों को इम्प्रेस कर पाने में नाकामयाब हो रही है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।