Bhooth Bangla Day 5 : ‘भूत बंगला’ का डे 5 का कलेक्शन, आज 70 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म
Bhooth Bangla Day 5 Live Update: ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ या ‘भूल भुलैया 3’ जैसा कमाल नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। डे 0 से डे 4 तक, ‘भूत बंगला’ ने 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब सबकी नजरें डे 5 पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि आज फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। (ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)
Bhooth Bangla Day 5 Updates
सुबह 8 बजे तक- अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ने 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 9 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सुबह 9 बजे तक 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सुबह 10 बजे तक - फिल्म ने 0.28 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सुबह 11 बजे तक - इस फिल्म ने 0.46 करोड़ का कारोबार किया है।
दोपहर 12 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 0.71 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
दोपहर 1 बजे तक - 21 अप्रैल की दोपहर एक बजे तक फिल्म ने 1.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दोपहर 2 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दोपहर 3 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने 2.29 करोड़ रुपये कमाए हैं।
शाम 4 बजे तक - खिलाड़ी कुमार की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म शाम 4 बजे तक 3.59 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
शाम 5 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने शाम 3.59 करोड़ रुपये कमाए हैं।
शाम 6 बजे तक - अक्षय कुमार की यह फिल्म शाम 6 बजे तक 4 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
शाम 7 बजे तक - भूत बंगला ने शाम 7 बजे तक 5.22 करोड़ की कमाई कर ली है।
रात 8 बजे तक - अक्षय कुमार की भूत बंगला ने 8 बजे तक 5.98 करोड़ की कमाई की है।
नोट: ये डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा और इसका सोर्स Sacnilk है।
फिल्म का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 64.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यहां देखिए फिल्म का डे वाइज कलेक्शन।
डे 0 - 3.75 करोड़ रुपये
डे 1 - 12.25 करोड़ रुपये
डे 2 - 19 करोड़ रुपये
डे 3 - 23 करोड़ रुपये
डे 4 - 6.75 करोड़ रुपये
किस ओटीटी पर आएगी फिल्म ‘भूत बंगला’?
8 वीक रूल्स के मुताबिक, हिंदी फिल्में थिएटर में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद OTT पर दस्तक देती हैं। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में आई थी। मतलब ओटीटी पर ये फिल्म मई के अंत या जून की शुरुआत में रिलीज होगी। अगर आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो मई के अंत या जून की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
क्या ‘भूल भुलैया 3’ जैसी ही है अक्षय की ‘भूत बंगला’?
जब ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आया था तब हवेली देख लोग बोलने लगे थे कि ये तो ‘भूल भुलैया 3’ जैसी लग रही है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। दोनों फिल्में काफी अलग हैं। दाेनों की कहानियां और क्लाइमैक्स भी काफी डिफरेंट हैं।
‘भूत बंगला’ का रिव्यू और उसकी स्टार कास्ट
‘भूत बंगला’ को लाइव हिन्दुस्तान ने 3.5 रेटिंग दी है। ऐसा इसलिए क्याेंकि हॉरर कॉमेडी फिल्म के फर्स्ट हाफ में कॉमेडी तो है, लेकिन सेकंड पार्ट में न कॉमेडी है और न हॉरर। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, तबू, दिवंगत एक्टर असरानी समेत कई सारे एक्टर्स हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


