Bhooth Bangla Day 4 : बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘भूत बंगला’, सोमवार को हुई बस इतनी कमाई
Bhooth Bangla Day 4 Collection: ‘भूत बंगला’ ने डे 3 तक बॉक्स ऑफिस से 58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब सबकी नजरें मंडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।

Bhooth Bangla Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने दोबारा बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। यही कारण है कि लोगों को ‘भूत बंगला’ से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। फिल्म ने चार दिनों (डे 0 से डे 3 तक) में भारतीय बॉक्स ऑफिस से सिर्फ 58 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ के चौथे दिन के कलेक्यान आ चुके हैं। इस फिल्म ने पहले सोमवार को भी अच्छी कमाई की।
क्यों जरूरी है मंडे टेस्ट?
दरअसल, पहले दिन (गुरुवार) लोगों के बीच फिल्म का क्रेज रहता है। लोग स्टार कास्ट और जॉनर की वजह से सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते हैं। फिर दूसरे दिन (शुक्रवार) से वीकेंड शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग मूड फ्रेंश करने या दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए दूसरे (शुक्रवार), तीसरे (शनिवार) और चौथे (रविवार) दिन थिएटर्स जाते हैं। हालांकि, सोमवार (पांचवां दिन) के दिन सिर्फ वही फिल्म देखने जाते हैं जिन्हें पॉजिटिव रिव्यूज मिलते हैं। यही कारण है कि मंडे टेस्ट में पास होना जरूरी होता है। जो फिल्में मंडे टेस्ट में पास हो जाती हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन कर पाती हैं। ‘भूत बंगला’ का अबतक का टोटल कलेक्शन 64.75 करोड़ की हो गया है।
Bhooth Bangla Day 4 LIVE UPDATES: ‘भूत बंगला’ का मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ डे 4 यानी मंडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी उसका अपडेट हम यहां देंगे। ये आंकडे हर एक घंटे में बदलेंगे।
सुबह 7 बजे तक - सात बजे तक फिल्म ने कोई कमाई नहीं की है।
सुबह 8 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने मंडे की शुरुआत 0.03 करोड़ रुपये कमाकर की है।
सुबह 9 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने सुबह 9 बजे तक 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 10 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सुबह 11 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 0.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दोपहर 12 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दोपहर 1 बजे तक - अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ने 12 बजे तक 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दोपहर 2 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दोपहर 3 बजे तक- ‘भूत बंगला’ ने दोपहर तीन बजे तक 1.59 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।
शाम 4 बजे तक - रविवार को 23 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने सोमवार शाम बजे 4 बजे तक सिर्फ 2.09 करोड़ का कलेक्शन किया है।
शाम 5 बजे तक - वीकेंड के बाद फिल्म ने सोमवार शाम 5 बजे तक सिर्फ 2.52 करोड़ का कलेक्शन किया है।
शाम 6 बजे तक - वीकेंड के बाद फिल्म ने सोमवार शाम 6 बजे तक सिर्फ 3.08 करोड़ का कलेक्शन किया है।
शाम 7 बजे तक - सोमवार शाम 7 बजे तक सिर्फ 3.59 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रात 8 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने सोमवार रात 8 बजे तक4.66करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
रात 9 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने सोमवार रात 9 बजे तक शाम 7 बजे तक 6.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
कैसे पता चलेगा कि फिल्म पास हुई या फेल?
अगर सोमवार को कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट आती है, तो इसका मतलब है कि फिल्म को पब्लिक की तरफ से ठंडी प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है।
‘भूत बंगला’ का अब तक का डे वाइज कलेक्शन
| डे | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| डे 0 | 3.75 करोड़ रुपये |
| डे 1 | 12.25 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 19 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 23 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 58 करोड़ रुपये |
कैसी है ‘भूत बंगला’?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट हाफ (इंटरवल से पहले) बहुत मजेदार है। जब-जब दिवंगत एक्टर असरानी और अक्षय कुमार की जोड़ी आती है लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं सेकंड हाफ (इंटरवल के बाद) में कहानी अपने ट्रैक से हट जाती है और लोग बोर हो जाते हैं। पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


