Bhooth Bangla Day 2 Live: अक्षय की फिल्म भूत बंगला ने उड़ाया गर्दा, शनिवार को कमा डाले इतने करोड़

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhooth Bangla Day 2 Live Update- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आज शनिवार को शानदार कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को पसंद किया जा रहा है और अक्षय के फिल्मोग्राफी के लिए ये फिल्म फायदेमंद साबित हो सकती है।

Bhooth Bangla Day 2 Live: अक्षय की फिल्म भूत बंगला ने उड़ाया गर्दा,  शनिवार को कमा डाले इतने करोड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर:द रिवेंज’ के आगे किसी भी फिल्म का टिक पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ऑडियंस से जबरदस्त तारीफें बटोर रही है। बीते शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो गई है और पहले दिन12.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की है। पेड प्रीव्यू का 3.75 करोड़ का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने अभी तक कुल 32.67 करोड़ कमा लिए हैं। ट्रेंड एनालिस्ट ने फिल्म के कलेक्शन का कुछ इतना ही अनुमान लगाया था। अब वर्ड ऑफ माउथ के भरोसे ये फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। आज पहला शनिवार है और मजेदार कॉमेडी फिल्में पसंद करने वालों के लिए भूत बंगला एक अच्छा आप्शन है।

दूसरे दिन से उम्मीद

दूसरे दिन यानी आज शनिवार को फिल्म 15 करोड़ से पार कमाई कर सकती है। इस फिल्म को देखने वाले लोगों ने अच्छा फीडबैक दिया है। ट्रेड एनालिस्ट ने तारीफ की और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म अपने पहले वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की जानकारी यहां लाइव अपडेट में मिलती रहेगी।

भूत बंगला

Bhooth Bangla Box Office Live Update

Bhooth Bangla Box Office Live Update- ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी आज अपने पहले शनिवार को 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है।

रात 11 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 16.67 करोड़ कमा लिए हैं।

रात 9 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 14.61 करोड़ कमा लिए हैं।

रात 8 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 12.23 करोड़ कमा लिए हैं।

शाम 7 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 11.11 करोड़ कमा लिए हैं।

शाम 6 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 9.42 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 4 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 6.17 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 3 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 4.91 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 2 बजे- फिल्म में 2.34 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 1 बजे- अक्षय खन्ना की फिल्म भूत बंगला की कमाई लगातार बढ़ रही है, अब तक 2 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 12 बजे तक- ये आंकड़ा 1.65 करोड़ पार पहुंच चुका है। दोपहर में कमाई डबल हो सकती है।

सुबह 11 बजे तक- भूत बंगला ने 70 लाख कमा लिए हैं।

सुबह 10 बजे- अक्षय कुमार की फिल्म ने 46 लाख जोड़ लिए हैं। दोपहर तक ये आंकड़ा बढ़ने वाला है।

सुबह 9 बजे- फिल्म ने अब तक 28 लाख कमा लिए हैं। कल कलेक्शन 16.03 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।

सुबह 8 बजे- अक्षय कुमार की फिल्म ने शनिवार सुबह 8 बजे 14 लाख के साथ शुरुआत कर ली है। आज दिन भर में ये आंकड़ा बढ़ने वाला है।


फिल्म की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

अक्षय कुमार की फिल्मों का बजट
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। जॉली LLB 3, केसरी 2, स्काई फाॅर्स, सरफिरा जैसी फिल्में अंडरपरफॉर्म ही कर पाई हैं। ऐसे में भूत बंगला के कलेक्शन से उम्मीदें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 120 से 130 करोड़ है। प्रियदर्शन ने डायरेक्शन किया है जो इससे पहले अक्षय कुमार के साथ गरम मसाला, हेरा फेरी, भूल भुलैया, दे दना दन जैसी फिल्में बनाई है। भूत बंगला के बाद ये जोड़ी हैवान नाम की फिल्म पर काम कर रही है जो मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सैफ अली खान साथ नजर आने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।