Box Office Collection: भूत बंगला की धीमी हुई रफ्तार, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई कमाल

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhoot Bangla Box Office: अक्षय कुमार की भूत बंगला की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार पर कम कमाई की है। फिल्म की अबतक की टोटल कमाई 136.29 करोड़ है। 

Box Office Collection: भूत बंगला की धीमी हुई रफ्तार, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई कमाल

अक्षय कुमार की भूत बंगला को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी हो गई है। आज फिल्म का तीसरा शनिवार था और फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में हुई है। फिल्म की 16 दिन में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई है।

भूत बंगला का 16 दिन का टोटल कलेक्शन

भूत बंगला की कमाई आज यानी 2 मई को 3.64 करोड़ हुई है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 16 दिन में (रात 10 बजे तक का डेटा) 136.29 करोड़ की कमाई की है।

भूत बंगलाकमाई
पहला हफ्ता84.40 करोड़
दूसरा हफ्ता43.75 करोड़
डे 154.50 करोड़
डे 163.64 करोड़
टोटल कलेक्शन136.29 करोड़

शुक्रवार के मुकाबले आज कम हुई कमाई

भूत बंगला की तीसरे शनिवार की कमाई तीसरे शुक्रवार से कम हुई है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार (15 मई) को 4.50 करोड़ कमाए थे। वहीं, तीसरे शनिवार को 3.64 करोड़ कमाए हैं। 10वें दिन के बाद से ही अक्षय कुमार की फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है।

भूत बंगला के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

भूत बंगला के आज यानी 2 मई के शोज की सुबह की ऑक्यूपेंसी 9.17 पर्सेंट रही है। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 26.58 पर्सेंट रही है, शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 33.08 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी रिलीज नहीं किया गया है। इस तरह आज के शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 22.94 पर्सेंट रही है।

17 अप्रैल को रिलीज हुई थी भूत बंगला

अक्षय कुमार की भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, तब्बू और असरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है।

भूत बंगला में प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने करीब 14 साल बाद काम किया है। भूत बंगला के प्लॉट की बात करें तो एक ऐसे गांव की कहानी है जहां किसी की शादी नहीं होती है। अगर वहां कोई शादी होती है तो दूल्हन को एक भूत किडनैप कर लेता है। फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।