Bhooth Bangla Day 13 : ‘भूत बंगला’ का डे 13, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, तबू और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर 125 करोड़ पर है।

Horror Comedy Film Bhooth Bangla: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आज (29 अप्रैल 2026) डे 13 है। फिल्म ने डे 12 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आज 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। आइए आपको डे 13 के कलेक्शन का लाइव अपडेट देते हैं। (ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 का कोहराम, बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, अब बस चंद कदमों की दूरी)
Bhooth Bangla Day 13 Update: ‘भूत बंगला’ के डे 13 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सुबह 8 बजे तक - दिवंगत एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सुबह 9 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
सुबह 10 बजे तक - अक्षय कुमार और राजपाल यादव की फिल्म ने 0.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 11 बजे तक - प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ने 0.18 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दोपहर 12 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 0.31 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दोपहर 1 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दोपहर 2 बजे तक - इस फिल्म ने 0.74 करोड़ रुपये कमाए हैं।
दोपहर 3 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
शाम 4 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शाम 5 बजे तक - प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ ने 1.50 करोड़ कमा लिए हैं।
शाम 6 बजे तक- अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अब तक 1.89 करोड़ कमा लिए हैं।
शाम 7 बजे तक - हॉरर कॉमेडी भूत बंगला ने 7 बजे तक 2.04 करोड़ की कमाई कर ली है।
रात 8 बजे तक - फिल्म ने 8 बजे तक 2.28 करोड़ की कमाई कर ली है।
इसी के साथ फिल्म ने खबर लिखे जाने तक भारत में ग्रॉस 146.48 करोड़ और नेट 123.29 करोड़ की कमाई कर ली है।
नोट: बॉक्स ऑफिस का डेटा हर एक घंटे में अपडेट किया जाएगा। ये डेटा Sacnilk की वेबसाइट से लिया गया है।
‘भूत बंगला’ का डे 12 तक का कलेक्शन
‘भूत बंगला’ ने डे 12 (मंगलवार) पर छलांग मारी है। फिल्म ने जहां सोमवार (डे 11) को भारतीय बॉक्स ऑफिस से 3.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं मंगलवार (डे 13) को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 121.40 करोड़ तक जा पहुंची है। (ये भी पढ़ें : LIVE: विकी ने रितेश देशमुख की फिल्म देख कहा, मराठी सिनेमा ने पहले कभी इस तरह का एक्शन नहीं देखा होगा)
टेबल: ‘भूत बंगला’ का डे 12 तक का डे वाइज कलेक्शन
| डे | भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट) |
|---|---|
| डे 0 | 3.75 करोड़ रुपये |
| डे 1 | 12.25 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 19 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 23 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 6.75 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 8 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 6.15 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 5.50 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 5.75 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 10.75 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 12.50 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 3.65 करोड़ रुपये |
| डे 12 | 4.35 करोड़ रुपये |
| कुल | 121.40 करोड़ रुपये |
‘भूत बंगला’ का डे 12 तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1. भारतीय बॉक्स ऑफिस से किया गया नेट कलेक्शन - 121.40 करोड़ रुपये
2. विदेशी बॉक्स ऑफिस से की गई कमाई - 51 करोड़ रुपये
3. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से किया गया ग्रॉस कलेक्शन- 195.25 करोड़ रुपये
कैसी है फिल्म?
लाइव हिन्दुस्तान ने ‘भूत बंगला’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। रिव्यू के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ के फर्स्ट हाफ में राजपाल यादव, अक्षय कुमार और दिवंगत एक्टर असरानी की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को बोर होने से बचाया है। वहीं सेकंड हाफ में दिखाए गए हॉरर ने दर्शकों को निराश किया है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


