Bhooth Bangla Day 12 Collection: भूत बंगला ने मंगलवार को सोमवार से ज्यादा कमाया, जानें डे 12 का कलेक्शन

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आज डे 12 है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Bhooth Bangla Day 12 Collection: भूत बंगला ने मंगलवार को सोमवार से ज्यादा कमाया, जानें डे 12 का कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी की है। इस फिल्म ने डे 11 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 117.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अब डे 12 पर फिल्म 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। आइए आपकाे इस लाइव आर्टिकल के जरिए आज होने वाले कलेक्शन का अपडेट देते हैं। (ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ‘स्त्री’ को पछाड़ा, पर क्या ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाई?)

‘भूत बंगला’ vs ‘धुरंधर 2’

‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के तकरीबन एक महीना बाद आई है। फिर भी ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ का असर पड़ा है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के लिए चुनौती बनी हुई है। एक तरफ, ‘धुरंधर 2’ ने डे 40 तक 1,131.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी तरफ, ‘भूत बंगला’ का आज डे 12 है। (ये भी पढ़ें: LIVE: फराह खान ने कहा- आयुष्मान खुराना से बेहतर है अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग)

Bhooth Bangla Day 12 Updates: ‘भूत बंगला’ का डे 12 का कलेक्शन

सुबह 8 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सुबह 9 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

सुबह 10 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 0.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सुबह 11 बजे तक - ‘भूत बंगला’ ने 0.23 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दोपहर 12 बजे तक - प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 0.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।

दोपहर 1 बजे तक - दिवंगत एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म ने 0.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

दोपहर 2 बजे तक - हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दोपहर 3 बजे तक - अक्षय कुमार की फिल्म ने 3 बजे तक सिर्फ 1.35 करोड़ की ही कमाई की है।

शाम 4 बजे तक- राजपाल यादव और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली इस फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

शाम 5 बजे तक - वामिका गब्बी और तबू की फिल्म ने 2.13 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शाम 6 बजे तक - 2.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

शाम 7 बजे तक- फिल्म ने 2.96 करोड़ की कमाई कर ली है।

नोट - ये डेटा Sacnilk से लिया गया है। इसे हम हर एक घंटे में अपडेट करेंगे।

‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड रिपोर्ट

‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से डे 11 तक 188.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जल्द ही ‘भूत बंगला’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

अक्षय कुमार के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

'भूत बंगला' की सफलता ने अक्षय कुमार को बॉलीवुड का असली 'बॉक्स ऑफिस किंग' साबित कर दिया है। अक्षय अब पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिनकी 20 फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

आने वाली हैं अक्षय-प्रियदर्शन की दो और फिल्में

‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की दो और फिल्में आने वाली हैं। एक फिल्म का नाम ‘हैवान’ है और दूसरी का नाम ‘भूत पुलिस 2’। ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है और प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है। वहीं ‘भूत पुलिस 2’ की शूटिंग साल 2027 की जनवरी में शुरू होगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।