Bhooth Bangla: भूत बंगला ने अब तक कमाए कितने करोड़? रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ये है हाल
Bhooth Bangla Day 10 Box Office- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आज 10 वें दिन फिल्म की कमाई से 15 करोड़ पार जाने की उम्मीद है। फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Bhooth Bangla Day 10 Box Office-अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्टर की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म ने 9 दिनों के अंदर 106.30 करोड़ कमा लिए हैं। अब आज दूसरे रविवार को फिल्म 13 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर सकती है। भूत बंगला से एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने सालों बाद वापसी की है। आने वाले दिनों में फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी।
भूत बंगला का बजट
रिपोर्ट की मानें तो भूत बंगला पर मेकर्स ने 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म अपने 9 दिनों में ही 100 करोड़ कमा चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ ही दिनों में फिल्म बजट की रकम पार कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के सफल होने की उम्मीद बढ़ गई है। अब आज दूसरे रविवार को फिल्म धांसू कमाई कर सकती है। आज के कलेक्शन पर नजर टिकी हुई है। फिल्म की अबतक की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 112.34 करोड़ (आज रात 9 बजे तक) की कमाई कर ली है।
10 वें दिन, दूसरे शनिवार का बॉक्स ऑफिस ये रहा-
रात 9 बजे: 11.44 करोड़
शाम 8 बजे: 10.82 करोड़
शाम 7 बजे- 10.27 करोड़
शाम 6 बजे- 9.23 करोड़
शाम 5 बजे- 7.81 करोड़
दोपहर 4 बजे तक- 6.62 करोड़
दोपहर 3 बजे तक- फिल्म ने अभी तक 5.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
दोपहर 2 बजे तक- फिल्म अब तेजी से कमाई कर रही है। अब तक 3.64 करोड़ कमा लिए हैं। शाम तक मोटी कमाई हो सकती है।
दोपहर 1 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ने 2.28 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
दोपहर 12 बजे तक- भूत बंगला ने अभी तक 1.66 करोड़ कमा लिए हैं।
सुबह 11 बजे तक- फिल्म ने अब तक 83 लाख का बिजनेस कर लिया है।
सुबह 10 बजे तक- अक्षय कुमार की फिल्म ने 50 लाख कमा लिए हैं।
सुबह 9 बजे तक- भूत बंगला ने लगाई छलांग, कमाए 20 लाख।
सुबह 8 बजे तक- 8 लाख के साथ खुला रविवार का खाता, 100 करोड़ पार हुई कमाई ।
आज फिल्म 13 से 15 करोड़ के बीच की कमाई कर सकती है।
फिल्म की अब तक की कमाई
| भूत बंगला | कलेक्शन (नेट) |
|---|---|
| पहला हफ्ता | 84.40 |
| आठवां दिन | 5.75 करोड़ रुपये |
| नौवां दिन | 10.75 करोड़ रुपये |
| कुल | 106.30 करोड़ रुपये |
17 अप्रैल को रिलीज हुई भूत बंगला ने अपने पहले हफ्ते में 84 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा रकम के साथ ओपनिंग की और वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया। अब दूसरे हफ्ते में भूत बंगला की अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म गिनी वेड्स सनी 2 से टक्कर हो रही है। लेकिन अक्षय की फिल्म बेहतर परफॉर्म कर रही है। इस हफ्ते फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
फिल्म की कास्ट
बता दें, भूत बंगला की कहानी एक बंगले की हॉरर कहानी से जुड़ी है। इसे एक फैंटसी ड्रामा बताया गया है जो ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तबू और परेश रावल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं जिन्होंने अक्षय के साथ हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया जैसी फिल्में बनाई थी। भूत बंगला की अधिकतर शूटिंग राजस्थान में की गई है।
आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में अक्षय कुमार हैवान नाम की फिल्म में नेगेटिव किरदार में दिख सकते हैं। हैवान,मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल रिलीज ओ सकती है। इसके अलावा एक्टर के पास वेलकम टू जंगल नाम की भी फिल्म है।
हैवान इसी साल होगी रिलीज
प्रियदर्शन ने ओप्पम नाम की एक मलयालम फिल्म डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। खास बात ये है कि फिल्म इस साल थिएटर पर दस्तक देगी। जल्द रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


