Bhooth Bangla BO Day 6 : बॉक्स ऑफिस पर क्या खत्म हो रहा भूत बंगला का जादू, सिर्फ इतने ही कमा पाई अक्षय की फिल्म
प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई गिर गई है। जानें अब तक फिल्म ने कितने करोड़ कमाए।

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला जो बॉक्स ऑफिस पर अब तक काफी अच्छी कमाई कर रही थी, लेकिन बुधवार को फिल्म में भारी गिरावट आई है। इससे अक्षय कुमार के फैंस को बुरा जरूर लगेगा। फिल्म की कमाई गुरुवार के मुताबिक काफी कम है जबकि उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की कमाई बढ़ेगी।
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 9.30 बजे तक 4.85 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में टोटल नेट 77.60 करोड़ और ग्रॉस 92.34 करोड़ की कमाई की है। फिलहाल फिल्म के 11,158 शोज चल रहे हैं।
फिल्म का 6 दिन का कलेक्शन अपडेट
| पेड प्रिव्यू | 3.75 करोड़ |
|---|---|
| पहला दिन | 12.25 करोड़ |
| दूसरा दिन | 19 करोड़ |
| तीसरा दिन | 23 करोड़ |
| चौथा दिन | 6.75 करोड़ |
| पांचवां दिन | 8 करोड़ |
| छठा दिन | 4.85 करोड़ |
वर्ल्डवाइड कमाई के साथ इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
वैसे वर्ल्डवाइड कमाई के साथ फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। भूत बंगला ने दरअसल, 118 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने शाहिद कपूर की ओ रोमियो (92 करोड़) और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 (78 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
इतना ही नहीं भूत बंगला ने मैडडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया को भी पीछे छोड़ दिया है। भेड़िया ने वर्ल्डवाइड 90 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि अभी मुंजया को पछाड़ना बाकी है जिसका 132 करोड़ कलेक्शन था।
14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन ने साथ किया काम
भूत बंगला की बात करें तो इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। अक्षय ने प्रियदर्शन संग काम करने पर कहा था, ऐसा लग रहा है जैसे मेरा वनवास खत्म हो गया है। ऐसा लगा मैं वापस घर में गया हूं।
भूत बंगला की रिलीज डेट हुई थी पोस्टपोन
बता दें कि पहले भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर उस वक्त धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी। यही वजह है कि मेकर्स ने रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया। मेकर्स ने कहा था कि धुरंधर 2 की सक्सेस से हम खुश हैं लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि दोनों फिल्मों को टाइम देना चाहिए और इसलिए मूवी को अब 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना चाहिए।
वैसे 17 अप्रैल को मूवी रिलीज से पहले 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रिव्यू भी रखा था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
भूत बंगला के बाद अक्षय की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, हैवान, गोलमाल 5 हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं।
हैवान में वही अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में हैं। गोलमाल 5 में वहीं पूरी गोलमाल टीम यानी अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू के साथ अक्षय कुमार भी होंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


