Bhooth Bangla BO Day 5 : भूत बंगला में आया बड़ा उछाल, धुरंधर 2 को चटाई धूल और कर दी करोड़ों की कमाई

Apr 21, 2026 11:22 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी है। फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। अब धुरंधर 2 के 5वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है।

Bhooth Bangla BO Day 5 : भूत बंगला में आया बड़ा उछाल, धुरंधर 2 को चटाई धूल और कर दी करोड़ों की कमाई

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू और राजपाल यादव की फिल्म भूत बंगला जबसे रिलीज हुई है तबसे बॉक्स ऑफिस पर इसका कमाल दिख रहा है। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू से कमाई जारी की और अब 5वें दिन भी भूत बंगला की कमाई में उछाल आया है। फिल्म ने सोमवार के मुताबिक मंगलवार को ज्यादा कमाई की है और अब फिल्म 100 करोड़ की तरफ जा रही है।

ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार जब सेट पर मरते-मरते बचे थे, बताया कैसे सेट पर कट जाता उनका शरीर

फिल्म का कलेक्शन भले ही अभी एक डिजिट पर आ गया है, लेकिन जिस हिसाब से मंगलवार को कमाई हुई है उससे लगता है आगे जाकर नंबर और बढ़ेंगे ही। मंगलवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ कमाए हैं। वहीं सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए थे। भूत बंगला की बात करें तो अब तक मूवी ने भारत में ग्रॉस 86.21 करोड़ कमाए हैं। वहीं नेट 72.40 करोड़ कमाए हैं। ओवरसीस फिल्म का कलेक्शन 29 करोड़ है तो वर्ल्डवाइड ग्रॉस फिल्म ने टोटल 115.21 करोड़ की कमाई कर ली है।

पेड प्रिव्यू3.75 करोड़
पहला दिन12.25 करोड़
दूसरा दिन19 करोड़
तीसरा दिन23 करोड़
चौथे दिन6.75 करोड़
पांचवें दिन7.65 करोड़

धुरंधर 2 से है आगे

वहीं धुरंधर 2 और भूत बंगला के मंगलवार की कमाई के कम्पैरिजन की बात करें तो धुरंधर ने तो 1.47 करोड़ की कमाई की है।

भूत बंगला की स्टार कास्ट

प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड भूत बंगला में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले दोनों हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा में काम कर चुके हैं।

प्रियदर्शन संग काम करने पर अक्षय बोले वनवास खत्म

अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ काम करने को लेकर कहा था, ‘ऐसा लग रहा है मेरा वनवास खत्म हो गया है और मुझे उनके साथ दोबारा साथ काम करने का मौका मिल रहा है। ऐसा लग रहा है मैं घर आ गया हूं। वह काफी क्लीन और फैमिली वाली फिल्म बनाते हैं। उनकी फिल्मों में कुछ गंदगी नहीं होती है और उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आता है।’

भूत बंगला की स्टोरी

फिल्म की स्टोरी एक लंदन में रहने वाले अर्जुन और उसकी बहन की है। उसकी बहन एक जगह फाइनल करती है अपनी शादी के लिए। अर्जुन फिर मंगलपुर आता है अपनी बहन की शादी के लिए एक पैलेस देखने के लिए। लेकिन तभी पता चलता है कि वहां शादी नहीं होती है और उस गांव में जो भी लड़की शादी करती है उसे वधुसु उठाकर ले जाता है। अब इनकी स्टोरी में क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।