Bhooth Bangla BO Day 12 : अक्षय कुमार की भूत बंगला ने मुंज्या को पछाड़ा, अब स्त्री पर है नजर; जानें कितने करोड़ कमाए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की कमाई सोमवार से कम हो गई है, लेकिन धीरे-धीरे ही सही फिल्म आगे बढ़ती जा रही है। मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Bhooth Bangla BO Day 12 : अक्षय कुमार की भूत बंगला ने मुंज्या को पछाड़ा, अब स्त्री पर है नजर; जानें कितने करोड़ कमाए

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने रविवार को जबरदस्त कमाई की, लेकिन सोमवार को बुरी तरह गिरी। अब मंगलवार को फिल्म की कमाई सोमवार से थोड़ी ज्यादा हुई है, हालांकि फर्क सिर्फ कुछ लाख का है। एक्टर की हॉरर कॉमेडी फिल्म की कमाई से हालांकि एक्ट्रेस वामिका गब्बी काफी खुश हैं। अब बताते हैं आपको फिल्म ने टोटल कितने करोड़ कमा लिए हैं।

मंगलवार को फिल्म ने 3.80 करोड़ की कमाई कर ली है तो इस हिसाब से मूवी ने टोटल 143.73 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं नेट भारत में टोटल मूवी ने 120.85 करोड़ कमा लिए हैं।

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन आपको बताते हैं।

दूसरे शुक्रवार5.75 करोड़
दूसरे शनिवार10.75 करोड़
दूसरे रविवार12.50 करोड़
दूसरे सोमवार3.65 करोड़
दूसरे मंगलवार3.80 करोड़

पहले हफ्ते फिल्म ने 84.40 करोड़ कमाए थे और अब तक के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक टोटल 120.85 करोड़ कमा लिए हैं।

मुंज्या को किया पीछे अब स्त्री पर नजर

इस कमाई के साथ फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म की लिस्ट में मुंज्या को क्रॉस कर दिया है और अब यह 8वें नंबर पर आ गई है। वहीं स्त्री को पछाड़ने के लिए फिल्म को सिर्फ 8 करोड़ कमाने हैं और फिर फिल्म सातवें नंबर पर आ जाएगी।

अब आपको बताते हैं कि भारत की सबसे ज्यादा हॉरर कॉमेडी कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में नंबर 1 पर स्त्री 2, नंबर 1 पर भूल भुलैया 3, तीसरे नंबर पर गोलमाल अगेन, भूल भुलैया 2, थामा, द राजा साब, स्त्री, भूत बंगला, मुंज्या, सर्वम माया है।

वामिका का स्पेशल पोस्ट

बता दें कि फिल्म के 100 करोड़ कमाने पर वामिका गब्बी ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया और लिखा, शब्दों से बयां नहीं कर सकती। शुक्रगुजार हूं प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, एकता कपूर और पूरी कास्ट का जिन्होंने इस फिल्म पर विश्वास दिखाया। भूत बंगला जितनी हमारी है उतनी आपकी है...और दर्शकों को थैंक्यू आपने फिल्म देखी, इसे फील किया और धीरे-धीरे इसे इसका स्पेस दे रहे हैं। यह सिर्फ शुरुआत हैं और मैं आगे बढ़ती रहूंगी और एंटरटेन करती रहूंगी।

भूत बंगला की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों इससे पहले हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन, खट्टा मीठा में साथ काम कर चुके हैं। वहीं भूत बंगला के बाद दोनों फिर फिल्म हैवान में साथ काम करेंगे। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में होंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।