Bhoot Bangla Day 1: ‘भूत बंगला’ का डे 1 का कलेक्शन, ‘धुरंधर 2’ से निकली आगे या फिर रह गई पीछे?

Apr 17, 2026 10:00 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhoot Bangla Day 1 Update: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ आपको मनोरंजन करने आ गई है। आइए आपको फिल्म से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट देते हैं।

Bhoot Bangla Day 1: ‘भूत बंगला’ का डे 1 का कलेक्शन, ‘धुरंधर 2’ से निकली आगे या फिर रह गई पीछे?

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई हुई है। वहीं हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ पहले दिन उम्मीद पर खरी उतरी है। दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट का मानना था कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की ये फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 12 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। शुरुआती आंकड़ों को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म ये आंकड़ा पार कर जाएगी।

Bhoot Bangla Updates

9:00 PM - Bhoot Bangla Live: ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस

‘भूत बंगला’ डे 1 पर रात 9 बजे तक 9.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने आज यानी डे 30 पर सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब शुक्रवार के दिन ‘भूत बंगला’ ने ज्यादा कमाई की है।

8.00 PM- Bhoot Bangla LIVE : भूत बंगला ने अब तक कितने कमाए

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 8 बजे तक 8.61 करोड़ की कमाई कर ली है।

7.20 PM- Bhoot Bangla LIVE : जानें अभी कैसा फिल्म का हाल

भूत बंगला ने शाम 7.20 बजे तक 7.49 करोड़ कमाए हैं।

6.15 PM- Bhoot Bangla LIVE : अक्षय की फिल्म की धीमी है रफ्तार

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने अब तक 6.23 करोड़ कमा लिए हैं।

5.10 PM- Bhoot Bangla LIVE : शाम में क्या बढ़ेगी कमाई

भत बंगला ने 5.03 करोड़ तक की कमाई कर ली है। क्या पहले दिन फिल्म 10 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी या उससे ज्यादा।

4.00 PM- Bhoot Bangla LIVE : 4 बजे तक जानें फिल्म का हाल

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 4 बजे तक 4.29 करोड़ की कमाई कर ली है।

3.30 PM - Bhoot Bangla LIVE : ज्यादा नहीं आ पा रहा उछाल

भूत बंगला फिल्म की कमाई में उछाल थोड़ा कम ही हो रहा है। 3.30 बजे तक फिल्म ने 3.53 करोड़ की कमाई कर ली है।

2:10 PM - Bhoot Bangla LIVE: फिल्म की धीमी शुरुआत

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 2.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

1:15 PM - Bhoot Bangla LIVE: एक बजे तक कितना कलेक्शन हुआ?

‘भूत बंगला’ ने आज दोपहर 1 बजे तक 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

12:15 PM - Bhoot Bangla Box Office: कितनी कमाई हुई है?

‘भूत बंगला’ ने कल (डे 0) 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं आज (डे 1) दोपहर 12 बजे तक 1.44 करोड़ रुपये की कमाई की है।

11:35 AM - Bhoot Bangla LIVE: डे 1 का कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने सुबह 11 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ रुपये की कमाई की है।

10:45 AM - Bhoot Bangla LIVE: सोशल मीडिया रिएक्शन

पेड प्रीव्यूज और मॉर्निंग शो देने वाले सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू डाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भूत बंगला देखकर मजा तो आया।’

10:16 AM - Bhoot Bangla LIVE: पढ़िए फिल्म का रिव्यू

फिल्म का पहला हाफ अच्छा है। आपको हंसने पर मजबूर करता है। लेकिन दूसरा हाफ बोरिंग है। ऐसा लगेगा कि आपको पहले से ही पता है कि आगे क्या होने वाला है। इस लिंक पर क्लिक करके आप पूरा रिव्यू पढ़ सकते हैं।

9:54 AM - Bhoot Bangla LIVE: फिल्म में कॉमेडी है?

दिवंगत एक्टर असरानी और अक्षय कुमार के सीन्स लाजवाब हैं। मैंने ये फिल्म देखी है और फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको जोर जोर से हंसने पर मजबूर कर देगा। अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी ने भी कमाल किया है।

9:07 AM - Bhoot Bangla LIVE: आज कितना कमा सकती है फिल्म?

ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि हॉरर कॉमेडी जॉनर इस वक्त लोगों को पसंद आ रहा है इसलिए फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। वहीं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के फैंस भी इसे देखने सिनेमाघरों में जाएंगे। ऐसे में ये फिल्म आज 12 करोड़ की कमाई कर सकती है।

8:38 AM - Bhoot Bangla LIVE: क्या ‘भूल भुलैया’ से अलग है ‘भूत बंगला’?

मैंने ‘भूत बंगला’ देख ली है। इसका रिव्यू 10 बजे के बाद आउट होगा। अभी मैं आपको इतना बता सकती हूं कि ‘भूत बंगला’ और ‘भूल भुलैया’ दो बहुत अलग-अलग फिल्में हैं। ट्रेलर देख लोगों को लग रहा था कि ये फिल्म मीम्स पर बनी है, लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म में काॅमेडी कर भरपूर डोज है।

7.55 AM - Bhoot Bangla LIVE: पेड प्रीव्यूज कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने डे 0 यानी पेड प्रीव्यूज वाले दिन 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

7:31 AM - Bhoot Bangla LIVE: कितनी लंबी है फिल्म?

‘भूत बंगला’ 2 घंटे 45 मिनट की फिल्म और बीच में 15 मिनट का इंटरवल होगा। मतलब अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको तीन घंटे का समय निकालना पड़ेगा।

7:20 AM - Bhoot Bangla LIVE: क्रिटिक तरण आदर्श ने कितने स्टार्स दिए?

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ‘भूत बंगला’ का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने ‘भूत बंगला’ को एक वर्ड में एंटरटेनर बताया है। उन्होंने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को 3.5 स्टार्स दिए हैं।

6:55 AM - Bhoot Bangla LIVE: एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल सुबह 6 बजे तक, ‘भूत बंगला’ की 1,29,690 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है और फिल्म ने रिलीज से पहले 3.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

6:30 AM - Bhooth Bangla LIVE: फिल्म की स्टार कास्ट

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा तबू, मिथिल पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता, असरानी, ​​और मनोज जोशी हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।