'एकता कपूर का कोई डेली सोप', भूत बंगला देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

Apr 17, 2026 11:40 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhoot Bangla Social Media Verdict: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स। 

'एकता कपूर का कोई डेली सोप', भूत बंगला देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक फिर आपको डराने और गुदगुदाने लौट आई है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला आज यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज भी सामने आने लगे हैं। अगर आप भी ये फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार टिकट बुक करने से पहले सोशल मीडिया यूजर्स के रिव्यूज जरूर पढ़ लीजिए।

सोशल मीडिया यूजर्स को कैसी लगी फिल्म

भूत बंगला को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। एक यूजर ने फिल्म को खोखला बताया है। यूजर ने लिखा- भूत बंगला डरावनी नहीं बल्कि खोखली फिल्म है। अगर आप फिल्म नहीं भी देखेंगे तो ऐसा कुछ मिस नहीं कर रहे हैं।

भूल भुलैया का 1 पर्सेंट भी नहीं भूत बंगला

एक दूसरे यूजर ने लिखा- भूल भुलैया का 1 पर्सेंट भी नहीं है भूत बंगला। ये फिल्म टोटल फ्लॉप होने वाली है। केवल बोरिंग जोक्स हैं फिल्म में। ये लोग फिल्म में भूत ही डालना भूल गए हैं। एक ने लिखा- फिल्म में न भूत है न बंगला।

एकता कपूर का डेली सोप है भूत बंगला

एक ने लिखा- भूत बंगला एकता कपूर का कोई डेली सोप है जो गलती से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अक्षय कुमार के करियर का सबसे नीचा प्वाइंट है। फिल्म में ना स्टोरी है, ना एक्टिंग, ना सिनेमेटोग्राफी, बस निराशा ही निराशा है। पैसा बर्बाद।

फिल्म को मिले कुछ पॉजिटिव रिव्यूज

जहां कुछ लोगों ने फिल्म को निगेटिव रिव्यूज दिए हैं। वहीं, फिल्म को कुछ पॉजिटिव रिव्यूज भी मिले हैं। एक यूजर ने लिखा- भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद साथ आई है। ये फिल्म मजेदार है। फिल्म को देखकर मजा आया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भूत बंगला एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। पुराने अक्षय कुमार की वापसी हो गई है। जब बात कॉमेडी की हो, अक्षय कुमार का कोई मुकाबला नहीं है।

अक्षय के लिए देखें हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला

एक दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- भूत बंगला में डर और कॉमेडी का रोलर कोस्टर है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर कुछ मजेदार ही लेकर आती है। फिल्म को जरूर देखें। एक ने लिखा- फिल्म एवरेज है, लेकिन अक्षय कुमार के लिए देखी जा सकती है।

भूत बंगला की कास्ट

हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला की कास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, मनोज जोशी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, गोवर्धन असरानी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आए हैं। एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।