Bhoot Bangla Box Office Day 1 : पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी अक्षय कुमार की फिल्म, जानें कितने कमाए
Bhoot Bangla Box Office :अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने पहले दिन उम्मीद से कम की कमाई की है। धुरंधर 2 से टक्कर ना होने के लिए फिल्म को देरी से रिलीज किया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

Bhoot Bangla Box Office Day 1 : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला शुक्रवार को रिलीज हो गई है। हालांकि रिलीज से एक दिन पहले पेड़ प्रिव्यूज भी रखे गए थे। अब शुक्रवार को जो कलेक्शन आया है यानी पहले दिन का वो बहुत ही कम है। फिल्म 10 करोड़ ही कमा पाई है। भारत में ग्रॉस मूवी ने 16.14 करोड़ कमाए हैं और टोटल इंडिया में नेट 13.62 करोड़ कमाए हैं।
पेड प्रिव्यू से कितना कमाया
वहीं पेड़ प्रिव्यू के कलेक्शन की बात करें तो सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक पेड़ प्रिव्यू में फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की है। वैसे ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना था कि फिल्म पहले दिन 11-14 करोड़ कमाई सकती है।
फिल्म की कमाई तो कुछ खास नहीं हुई है, लेकिन वीकेंड पर उम्मीद की जा रही है कि कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी।
अक्षय-प्रियदर्शन का 14 साल बाद रीयूनियन
बता दें कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद वापसी कर रहे हैं। दोनों ने साथ में कई कॉमेडी मूवीज दी हैं जिसमें से कुछ सुपरहिट भी रही हैं। इस लिस्ट में हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा शामिल हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
भूत बंगला की बात करें तो इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू हैं। वहीं बालाजी मोशन पिक्चर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है यानी एकता और शोभा कपूर ने।
जब फिल्म के सॉन्ग के लिरिक्स को लेकर हुआ विवाद
इससे पहले भूत बंगला के एक गाने को लेकर विवाद हुआ कि उनके गाने के लिरिक्स सत्यजीत राय की फिल्म गुपी गाइन बाघा बाइन के गाने से लिया है। प्रियदर्शन ने इस पर कहा था कि लिरिसिस्ट ने खुद वो शब्द लिखे थे और इसलिए हम कॉन्फिडेंट हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि हमारी फिल्म है भूत बंगला औप इससे पहले भी एक फिल्म आई थी भूत बंगला जो महमूद और आर डी बर्मन की थी। तो नेचुरली ये टाइटल भी रिपीट हो रहा है। ये चीजें रिपीट होती रहती हैं। मैं वहीं सत्यजीत रॉय की काफी रिस्पेक्ट करतदा हूं। वह भारतीय सिनेमा के भगवान हैं।
धुरंधर 2 की वजह से रिलीज की थी पोस्टपोन
वैसे बता दें कि पहले भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने खुद अनाउंस किया कि क्योंकि धुरंधर 2 को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है तो ऐसे में हमें डिस्ट्रिब्यूटर्स ने कहा कि दोनों फिल्मों को अपना-अपना समय मिलना चाहिए। इस वजह से हम भूत बंगला को अब 17 अप्रैल को रिलीज कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


