राजपाल यादव ने इस रोल के लिए कई दिनों तक नहीं धोए थे बाल, एक्टर को मिला था अवॉर्ड

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Rajpal Yadav Negative Role: राजपाल यादव की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राजपाल यादव एक बार फिर अपनी कॉमेडी से आपको हंसाते नजर आएंगे। पर आज हम आपको राजपाल यादव की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमें उन्होंने एक शानदार निगेटिव किरदार निभाया था। 

राजपाल यादव ने इस रोल के लिए कई दिनों तक नहीं धोए थे बाल, एक्टर को मिला था अवॉर्ड

राजपाल यादव की गिनती इंडस्ट्री के बेस्ट कॉमेडीयन्स में की जाती है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस का दिल जीता है। पर क्या आप जानते हैं राजपाल यादव सिर्फ एक अच्छे कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। राजपाल यादव ने करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्म में निगेटिव रोल करके सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने बहुत ही शानदार एक्टिंग की थी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है जंगल। इस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने कई दिनों तक अपने बाल भी नहीं धोए थे।

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

फिल्म जंगल साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह भी निगेटिव रोल में नजर आई थीं। राजपाल यादव ने फिल्म में एक जंगली आतंकी सिप्पा का किरदार निभाते नजर आए थे। राजपाल यादव खुद इस रोल को अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण रोल मानते हैं।

जंगली आतंकी जीता फैंस का दिल

राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म रिलीज होने से 1 साल पहले तक कोई उन्हें सड़क पर पहचानता भी नहीं था क्योंकि वो फिल्म में बिल्कुल जंगली बने थे और इसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ा रखे थे। वहीं, आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म में अपने किरदार को पकड़े रहने के लिए राजपाल यादव के कई दिनों तक अपने बाल नहीं धोए थे।

राजपाल यादव

राजपाल यादव को गांव में मिला सम्मान

राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे इस फिल्म की वजह से उन्हें गांव के लोग सम्मान देने लगे थे। राजपाल यादव ने कहा कि गांव में जो लोग पहले उन्हें पहचानते भी नहीं थे वो अब उनका सम्मान कर रहे थे। राजपाल यादव ने कहा कि जब उनके पिता ने उनकी तारीफ की तब उन्हें वाकई लगा कि उन्होंने कुछ कमाल कर दिया है।

फिल्म में नजर आए थे ये किरदार

राजपाल यादव को जंगल के लिए निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड (सनसुई स्क्रीन अवार्ड्स) मिला था। इस फिल्म में राजपाल यादव के साथ कश्मीरा शाह, फरदीन खान, सुनील शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, सुशांत सिंह और मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। ये राम गोपाल वर्मा के साथ सुनील शेट्टी की पहली फिल्म थी।

फिल्म की कमाई और बजट?

boxofficeindia.com के मुताबिक, जंगल का बजट 4.75 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने 13.51 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।