पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ की क्या है उम्र? कौन है बड़ा, कौन है छोटा?
Bhojpuri Stars: भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर जब पवन सिंह की दहाड़ गूंजती है, खेसारी लाल का डांस जलवा बिखेरता है और निरहुआ की सादगी दिल जीतती है, तो सिनेमाघरों में सीटियां बजती हैं। आइए आपको इनकी उम्र बताते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के ये तीन दिग्गज- पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ, सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुके हैं। फैंस के बीच अक्सर इस बात की होड़ रहती है कि किसका जलवा ज्यादा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है? आइए हम आपको बताते हैं।
पवन सिंह
पवन सिंह को 'पॉवरस्टार' भी कहा जाता है। पवन सिंह की उम्र 40 साल है। पवन सिंह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, सिंगर भी हैं। उन्होंने 1997 में 'ओढ़निया वाला' गाने से इंडस्ट्री में कदम रखा था और फिर साल 2004 में 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम से' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। धीरे-धीरे पवन सिंह की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई की उन्हें बॉलीवुड में भी गाने का ऑफर मिल गया। उन्होंने श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' से बॉलीवुड में कदम रखा।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। शुरुआत में खेसारी लाल यादव ने बीएसएफ में नौकरी की। उन्होंने खुद बताया था कि म्यूजिक में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीएसएफ की नौकरी छोड़ दी थी। गाना रिलीज करने के लिए उन्हें पैसा चाहिए था इसलिए उन्होंने दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाई थी। उन्होंने इस काम से पैसे इकट्ठा किए थे और पहला एल्बम रिलीज किया था, लेकिन खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बाद में उन्होंने और भी गाने गाए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। खेसारी लाल की उम्र 39 है।
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव को निरहुआ कहा जाता है। इनकी उम्र 47 है। निरहुआ जब छोटे थे तभी से गाना गाते और हारमोनियम बजाते थे। फिर उन्होंने अपने भाई विजय लाल यादव और प्यारे लाल यादव के साथ मिलकर भोजपुरी लोकगीत गाने शुरू किए। साल 2004 में उनका पहला भोजपुरी एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ रिलीज हुआ और वह रातों-रात भोजपुरी गायकी का बड़ा नाम बन गए।
सार
| एक्टर | उम्र |
|---|---|
| खेसारी लाल यादव | 39 साल |
| दिनेश लाल यादव | 47 साल |
| पवन सिंह | 40 साल |
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


