पवन सिंह और खेसारी के 2026 में आए होली के ये गाने मचा रहे हैं धूम, जानें किसने लिखे हैं इनके बोल

Mar 03, 2026 12:21 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bhojpuri Holi Special Songs: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्सर सिंगर को ही सारा क्रेडिट मिल जाता है, लेकिन उन गानों को हिट बनाने के पीछे असली दिमाग 'गीतकारों' का होता है।

पवन सिंह और खेसारी के 2026 में आए होली के ये गाने मचा रहे हैं धूम, जानें किसने लिखे हैं इनके बोल

होली पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव गानें रंग जमा देते हैं।साल 2026 की होली में भी यूट्यूब पर इन्हीं का बोलबाला है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ‘होली परल बा 4 के’ हो या ‘गाल रंगेला’, इन गानों के वो शब्द जो आपकी जुबान पर चढ़ जाते हैं, उन्हें लिखता कौन है? आइए जानते हैं भोजपुरी के उन दिग्गज गीतकारों के बारे में जिन्होंने इन सुपरस्टार्स को 'हिट मशीन' बनाया है।

1. होली परल बा 4 के

कलाकार: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज।

लेखक: अखिलेश कश्यप।

यह गाना इस साल का पार्टी एंथम बन चुका है। इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।

2. सतरंगी सलवारवा

कलाकार: पवन सिंह।

लेखक: आशुतोष तिवारी।

पवन सिंह और आशुतोष तिवारी की जोड़ी जब भी साथ आती है, रिकॉर्ड टूटते हैं। 'सतरंगी सलवारवा' में ठेठ देसी अंदाज और छेड़छाड़ वाले बोल हैं। आशुतोष तिवारी की खूबी यही है कि वे पवन सिंह की पावर स्टार इमेज को ध्यान में रखकर शब्द बुनते हैं।

3. होली पे चले गोली

कलाकार: अरविंद अकेला 'कल्लू'।

लेखक: आजाद सिंह।

कल्लू के इस गाने ने बिहार के दबंग अंदाज वाली होली को पेश किया है। आजाद सिंह ने इसमें जो राइमिंग की है, वह रील्स पर बहुत वायरल हो रही है। इसका म्यूजिक साजन मिश्रा का है, जो गाने को एक हाई-एनर्जी फील देता है।

4. गाल रंगेला

कलाकार: रितेश पांडेय और अंतरा सिंह प्रियंका।

लेखक: चंदन यदुवंशी।

रितेश पांडेय अपनी गायकी में मिठास के लिए जाने जाते हैं। चंदन यदुवंशी ने इस गाने को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में लिखा है। यह गाना उन कपल्स के बीच लोकप्रिय है जो होली पर रोमांस पसंद करते हैं।

5. लखैरन के टोली

कलाकार: अंकुश राजा।

लेखक: रजनीश चौबे।

अंकुश राजा का यह गाना दोस्तों की मंडली और हुड़दंग पर आधारित है। रजनीश चौबे ने इसमें गांव की गलियों में होने वाली मस्ती और लखैरे के जज्बात को उकेरा है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।