Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBhojpuri Classic Nadiya Ke Paar to Re Release in Theaters After 43 Years
'नदिया के पार' फिर होगी बड़े पर्दे पर रिलीज, 43 साल बाद वापसी करेगी भोजपुरी ब्लॉकबस्टर

'नदिया के पार' फिर होगी बड़े पर्दे पर रिलीज, 43 साल बाद वापसी करेगी भोजपुरी ब्लॉकबस्टर

संक्षेप:

Bhojpuri Classic: बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज होगी सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह की फिल्म 'नदिया के पार'। उस दौर की ब्लॉकबस्टर हिट को लेकर है काफी ज्यादा एक्साइटमेंट।

Dec 20, 2025 06:34 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' उस दौर की सुपरहिट क्लासिक फिल्म थी। सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह स्टारर यह फिल्म केशव प्रसाद मिश्र के नॉवल 'कोहबर की शर्त' के पहले हिस्से पर आधारित बताई जाती है और इसकी शूटिंग यूपी के जौनपुर में की गई थी। राजश्री प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश को जितनी खूबसूरती से दिखाया गया, उसने लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन अब 43 साल बाद यह फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर बड़े पर्दे पर चलेगी 'नदिया के पार'

'नदिया के पार' की स्क्रीनिंग बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के वीकली प्रोग्राम 'कॉफी विद फिल्म' के तहत 'हाउस ऑफ वैराइटी', 'रीजेंट सिनेमा कैम्पस' और 'गांधी मैदान' में रखी जा रही है। यह बिहार सरकार की तरफ से शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जिसके जरिए युवाओं को बिहार की संस्कृति और वहां की जमीन से जोड़ा जा सके।

महज 18 लाख रुपये में बनी थी यह फिल्म

राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को फिर एक बार बड़े पर्दे पर देख पाना ना सिर्फ दर्शकों के लिए एक खुशखबरी होगी, बल्कि राजश्री प्रोडक्शन्स के लिए भी यह एक बड़ा मौका है। गोविंद मूनिस के निर्देशन में बनी फिल्म 'नदिया के पार' उस दौर की ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। महज 18 लाख रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 5 करोड़ 40 लाख रुपये कमाए थे। उस दौर के हिसाब से यह एक बहुत बड़ी रकम थी।

'हम आपके हैं कौन' भी थी इसी का रीमेक

माना जाता है कि साल 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' इसी फिल्म का एक मॉर्डन वर्जन थी। जिसमें चंदन और गुंजा का किरदार सलमान खान और माधुरी दीक्षित के जरिए रिप्लेस करवाया गया। राजश्री प्रोडक्शन्स को हमेशा हल्की-फुल्की या फिर फैमिली ड्रामा टाइप की फिल्में बनाने के लिए जाना गया है, यह फिल्म भी परिवार के ही इर्द-गिर्द थी, लेकिन इसे जिस तरह जमीन से जोड़ा गया वो अपने आप में दर्शकों के दिलों को छू गया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।