सुनो ना संगमरमर की ये मीनारें… भोजपुरी और बंगाली भाषा में सुना है ये गाना? 15 घंटे में 34K व्यूज
बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन में अब एक और नया गाना आया है। इसमें बंगाली, भोजपुरी और हिंदी का प्यारा मैशअप है। गाने की मिठास तीनों भाषाओं के लोगों को भा रही है।

बॉलीवुड गानों को भोजपुरी वर्जन निकालने वाले आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने सुनो ना संगमरमर की ये मिनारें का बंगाली और भोजपुरी मैशअप निकाला है। मृत्युंजय इससे पहले तेलुगु-भोजपुरी मैशअप भी डाल चुके हैं। उनके इस वर्जन, आवाज और मेलोडी को पसंद किया जा रहा है। बंगाली, हिंदी और भोजपुरी तीनों भाषाओं के जानने वालों को गाने का ये रिक्रिएटेड मैशअप पसंद आ रहा है।
मृत्युंजय का तीन भाषाओं का मैशअप
मृत्युंजय ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 19 मई की शाम को पोस्ट किया है। इसें लिखा है, बंगाली, भोजपुरी, हिंदी मैशअप। इसके बाद वह बंगाली में गाते हैं, कोरे तोके बोलबो, तूइके हमार, आए ना साथे चोलबो, सोब पारा-पार, मोनेरि अशिकाराते तोरका छेनाम।
भोजपुरी में भी मिली तारीफ
इसके बाद भोजपुरी में गाते हैं, बताई हम कइसे तोहके का मानी, जानौ से ज्यादा बढ़िके तोहरा के जानी, चंदा भी लागे फीका तोहरा हो आगे, नजरी ना लागे। आखिर में हिंदी लाइन बोलते हैं, सुनो ना संगमरमर की ये मीनारें।
लोगों को भाया मृत्युंजय का अंदाज
लोगों ने मृत्युंजय की खूब तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, एक मल्टीलिंगुअल सुपर टैलेंटेड सिंगर। एक कमेंट है, खूब भालो अमार बंधु, बहुत अच्छा लगता बाते भइया। एक ने लिखा है, सुपर्ब सुंदर आवाज में गाना भाई। एक और ने लिखा है बहुत सुंदर भैया जी। एक ने लिखा है, बंगाली वर्जन अलग तरह से हिट कर रहा है। एक ने तारीफ की है, आवाज बहुत अच्छी है वाह। कुछ लोग मृत्युंजय के यूट्यूब चैनल का नाम पूछ रहे हैं।
बढ़ रहे हैं मृत्युंजय के फॉलोअर्स
मृत्युंजय ने अपने नए तरह के क्रिएटिव काम से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स 123K पहुंच चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड गानों की धुन और म्यूजिक वैसा ही रखकर भोजपुरी लिरिक्स बदली है। उनके गाने यूपी-बिहार में खूब पसंद किए जा रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि इन गानों के फुल वर्जन उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने चाहिए।
इन गानों को मिली पॉप्युलैरिटी
मृत्युंजय ने हौले-हौले हो जाएगा प्यार का लहे-लहे हो जाई प्यार अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है। उनके रिक्रिएट किए हुए धुरंधर के गानों की रील्स खूब देखी गई हैं। इन पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। गहरा हुआ पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। मृत्युंजय ने गुजराती और पंजाबी गानों के भी भोजपुरी वर्जन बनाए हैं। मृत्युंजय के इंस्टाग्राम पर 192 पोस्ट हैं, इनमें ज्यादातर गानों के रिक्रिएटेड भोजपुरी वर्जन ही हैं। कई लोगों ने लिखा है कि वह भोजपुरी भाषा को सम्मान दिला रहे हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


