घिस घिस की शूटिंग के वक्त बुखार में तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा बोलीं- 104 डिग्री फीवर में वो...
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फैंस भी अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने पर डांस करता देखेंगे। अब अक्षरा सिंह ने बताया कि अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में गाना शूट किया।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जल्द ही वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी गाने ‘घिस घिस घिस’ पर डांस करती नजर आएंगी। फैंस भी अक्षय कुमार की अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने पर डांस करता देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए बताया कि तेज बुखार में अक्षय कुमार ने वो गाना शूट किया।
तेज बुखार में अक्षय कुमार ने शूट किया भोजपुरी गाना घिस घिस घिस के
न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की काम के प्रति उनकी कमिटमेंट की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने 103 -104 बुखार में उस गाने को शूट किया।
अक्षरा ने की अक्षय के काम की तारीफ
अक्षरा सिंह ने बताया, “सबसे बड़ी चीज ये थी कि उन्होंने 103-104 डिग्री बुखार में वो गाना शूट किया। मैं उन्हें देख रही थी और मुझे एहसास हुआ कि वो अपने काम से कितना प्यार करते हैं। वो बहुत जिम्मेदारी और डेडिकेशन से अपना काम करते हैं।”
अक्षरा सिंह ने बताया कैसे मिला अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका?
अक्षरा ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें इस गाने में डांस करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें अहमद खान प्रोडक्शन से फोन आया था। भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया, "मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था...मुझे बताया गया कि वेलकम टू द जंगल में एक गाना है और वो मुझे करना है। पहले मैं थोड़ा सा हिचकिचाई। बाद में, गणेश आचार्या सर ने फोन किया और फिर मैं बेफिक्र हो गई। उन्होंने मुझे पूछा कि क्या मैं गाना करूंगी। मैंने पूछा कि किस तरीके का गाना है, और उन्होंने कहा ये एक शानदार ट्रैक है और मुझे वो पसंद आएगा। उन्होंने मुझे गाना करने के लिए प्रोत्साहित किया। और जिस पल मैंने गणेश सर को सुना और अक्षय सर का नाम सुना, मैं बिल्कुल ब्लैंक थी।"
वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट
वेलकम टू द जंगल की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। वेलकम टू द जंगल में सुनील दत्त, किकु शारदा, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिस, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, श्रेयर तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, मुकेश तिवारी और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


