आम्रपाली दुबे इन हिंदी टीवी सीरियल्स का रह चुकी हैं हिस्सा, आपने देखें क्या?
'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाली आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की हाईपेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं।

भोजपुरी सिनेमा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तरह ही भोजपुरी इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे देशभर में पहचान बना चुके हैं। इनमें से एक हैंअभिनेत्री आम्रपाली दुबे। आम्रपाली भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाली आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की हाईपेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले आम्रपाली कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं आम्रपाली की उन टीवी शोज के बारे में...
'सात फेरे' से शुरू किया एक्टिंग सफर
अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अब बात करते हैं आम्रपाली की टीवी शोज की। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले आम्रपाली कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फेमस टीवी सीरियल 'सात फेरे' में काम किया। इसी शो से आम्रपाली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
इन शोज का भी रही हिस्सा
'सात फेरे' के अलावा आम्रपाली 'रहना है तेरी पलकों की छांव में','मायका', मेरा नाम करेगी रोशन' और हॉरर शो 'फियर फाइल्स' जैसे शोज में अहम रोल निभा चुकी हैं। इन शोज से आम्रपाली को एक खास पहचान मिली है। दर्शकों ने आम्रपाली को काफी पसंद किया और उनकी सादगी भरे रोल्स को आज भी याद किया जाता है।
ऐसे हुई भोजपुरी सिनेमा में एंट्री
आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव की साल 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। लेकिन उनके भोजपुरी सिनेमा में आने की पीछे की वजह उनकी दादी थीं। वो चाहती थी कि आम्रपाली भोजपुरी फिल्में करें। ऐसे में उन्होंने 'निरहुआ रिक्शावाला' के लिए आम्रपाली का ऑडिशन वीडियो खुद निरहुआ ने देखा और उन्हें फाइनल किया। इस फिल्म की हिट होने के बाद आम्रपाली की पूरी जिंदगी बदल गई और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आम्रपाली की भोजपुरी फिल्में
बता दें कि आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'निरहुआ रिक्शावाला' 2.0, 'काशी अमरनाथ', 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ चलल ससुराल-2', 'निरहुआ चलल लंदन', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी-2', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी-3', 'राजा बाबू', 'निरहुआ सटल रहे','जिगरवाला', 'बॉर्डर', 'सिपाही', 'लागल रहा बताशा' और 'आशिकी' जैसी फिल्में शामिल हैं।


