खेसारी लाल यादव ने सलमान को मिल रही धमकियों पर कहा, वह अपनी समस्याएं खुद सुलझाना जानते हैं
- भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बाबा सिद्दीकी हत्या कांड पर सवाल पूछे गए। इतना ही नहीं, उनसे सलमान खान को मिल रही धमकियों पर भी रिएक्ट करने को कहा गया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिन जब खेसारी लाल यादव ने एक इवेंट में शिरकत की तब मीडिया ने उनसे बाबा सिद्दीकी की हत्या, अंडरवर्ल्ड और सलमान खान को मिल रही धमकियों से जुड़े सवाल पूछे। पहले तो खेसारी लाल यादव ने जवाब देने से मना कर दिया, लेकिन फिर जो कहा उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
“राजनीतिक बातें न हीं करें”
सामने आए वीडियो में लहरें ने खेसारी लाल यादव से पूछा, माना जा रहा है कि दाऊद के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री पर कोई अंकुश लगाने आ रहा है तो वो लॉरेंस बिश्नोई है, इसपर क्या कहेंगे? खेसारी लाल यादव ने इसके जवाब में कहा, ‘अभी जहां हम हैं, ये एक म्यूजिक का लॉन्चिंग है। इसमें राजनीतिक बातें न हीं करें तो सही होगा क्योंकि उनका अपना विषय है, इनका अपना विषय है, वो सब हम कुछ जानते हैं नहीं।’
“मौत हो तो दुख तो सबको होता ही है”
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, ‘बिल्कुल ये सवाल इंडस्ट्री से है, किसी की भी हत्या हो, किसी की भी मौत हो तो दुख तो होता ही है। बाबा सिद्दीकी समाजसेवी थे तो कहीं न कहीं दुख तो सबको है, हमें भी है इस बात का दुख कि एक अच्छे इंसान को इस धरती से जल्दी जाना पड़ा।’
“छोटी बात नहीं है”
इसके बाद खेसारी लाल यादव ने सलमान खान के बारे में बात की। वायरल वीडियो की शुरुआत में खेसारी लाल यादव ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर किसी अच्छे कलाकार को धमकियां मिलती हैं, तो बुरा लगता है। उन्होंने (सलमान खान) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, अपनी भाषा और भारत का मान बढ़ाया है। हर किसी की अपनी समस्याएं होती हैं। सलमान खान अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाना जानते हैं। वह द सलमान खान हैं, उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है। सलमान खान होना कोई छोटी बात नहीं है। यहां देखिए वीडियो।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


