Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडbharti singh seeing crying while watching shehnaaz gill film ikk kudi in theater
शहनाज गिल की फिल्म इक कुड़ी देख थिएटर में ही रोने लगीं कॉमेडियन भारती सिंह, बोली-जरूर देखो

शहनाज गिल की फिल्म इक कुड़ी देख थिएटर में ही रोने लगीं कॉमेडियन भारती सिंह, बोली-जरूर देखो

संक्षेप:

शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऑडियंस के साथ कॉमेडियन भारती सिंह भी एक्ट्रेस की फिल्म इक कुड़ी को देखकर रोती हुई नजर आ रही हैं। ऑडियंस ने इस फिल्म को बेस्ट बताया।

Mon, 3 Nov 2025 08:56 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शहनाज गिल इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म एक कुड़ी के लिए खबरों में बनी हुई है। हाल में फिल्म थिएटर में रिलीज हुई जिसे देखने के बाद ऑडियंस इमोशनल हो गई। शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह को थिएटर में फिल्म द्केहते हुए रोते देखा जा सकता है। इस वीडियो में ऑडियंस भी नजर आ रही है जो इस फिल्म को शानदार बता रही है। शहनाज ने सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 के मंच पर इस फिल्म को प्रमोट भी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोने लगीं भारती सिंह

शहनाज गिल ने अपनी फिल्म का एक रिव्यू वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सबसे पहले थिएटर में भारती सिंह नजर आती हैं जो सीन देखकर रोने लगती हैं। आगे उन्होंने ऑडियंस से ये फिल्म जरूर देखने को कहा। शहनाज ने कैप्शन में भी अपनी ऑडियंस से इस प्यारी फिल्म को थिएटर में देखने की बात कही है।

फिल्म की कहानी

फिल्म इक कुड़ी एक इमोशनल कर देने वाली मां-बेटी की कहानी है। इसमें लीड किरदार को जिंदगी, उसके सपनों, संघर्षों और समाज के दबाव से जूझने को दिखाया गया है। फिल्म देखने वाले कुछ लोगों ने इसे शहनाज की बेस्ट परफॉरमेंस माना। वहीं कुछ ने फिल्म को इमोशनल जर्नी बताया।

शहनाज हैं प्रोड्यूसर

बता दें, ये फिल्म शहनाज के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में अमरजीत सिंह ने डायरेक्ट की है। शहनाज के अलावा निर्मल ऋषि, उदयबीर संधू हर्बी संघा जैसे एक्टर्स हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।